रिलायंस ग्रुप के रिटेल बिजनेस की जिम्मेदारी ईशा अंबानी को

Updated on 30-08-2022 05:12 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने  45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में अपनी बेटी ईशा का परिचय ग्रुप के रिटेल बिजनेस के मुखिया के तौर पर कराया। इसके साथ ही, उनकी उत्तराधिकार योजना के पुख्ता संकेत मिल गए हैं। इसके पहले, मुकेश अंबानी बेटे आकाश को ग्रुप की टेलिकॉम इकाई रिलायंस जियो (Reliance Jio) का चेयरमैन नॉमिनेट कर चुके हैं।

45वीं सालाना आम सभा में मुकेश अंबानी ने ईशा का परिचय खुदरा कारोबार के अगुवा के तौर पर कराया। उन्होंने ईशा अंबानी को खुदरा कारोबार के बारे में बोलने के लिए बुलाते वक्त उन्हें इसका मुखिया बताया। ईशा ने वॉट्सऐप का इस्तेमाल करके ऑनलाइन किराना ऑर्डर करने और ऑनलाइन भुगतान करने से जुड़ा एक प्रेजेंटेशन भी दिया।

65 वर्षीय मुकेश अंबानी की तीन संतानें हैं। ईशा और आकाश दोनों जुड़वां भाई-बहन हैं, जबकि अनंत सबसे छोटे हैं। ईशा की शादी पीरामल समूह के आनंद पीरामल से हुई है। रिलायंस ग्रुप के मुख्यतः तीन कारोबार हैं, जो कि ऑयल रिफाइनिंग एंड पेट्रो-केमिकल्स, रिटेल बिजनेस और डिजिटल बिजनेस (दूरसंचार शामिल) हैं। इनमें से रिटेल और डिजिटल बिजनेस पूर्ण मालिकाना हक वाली इकाइयों के अधीन हैं। वहीं तेल-से-रसायन या ओ2सी कारोबार रिलायंस के तहत आता है। नवीन ऊर्जा कारोबार भी मूल कंपनी का ही हिस्सा है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत को तेल एवं ऊर्जा कारोबार का जिम्मा सौंप सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.