भारतीय बाजार में उतार कोविड-19 की दवा रेमडेसिवियर

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
नई दिल्ली । दवा कंपनी जायडस कैडिला ने  कहा कि उसने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए उपयोगी दवा रेमडेसिवियर को रेमडेक ब्रांड नाम से भारतीय बाजारों में पेश किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि रेमडेक की 100 मिलीग्राम की शीशी की कीमत 2,800 रुपये है, जो भारत में उपलब्ध रेमडेसिवियर का सबसे सस्ता ब्रांड है। जायडस कैडिला ने बताया कि यह दवा उसके वितरण नेटवर्क के जरिए पूरे देश में उपलब्ध होगी। यह दवा सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगी। कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. शरविल पटेल ने कहा, रेमडैक सबसे सस्ती दवा है, क्योंकि हम चाहते हैं कि कोविड-19 के इलाज में अधिक से अधिक मरीजों तक यह दवा पहुंच सके। इस दवा के लिए सक्रिय दवा घटक एपीआई का विनिर्माण समूह की गुजरात स्थिति इकाई में किया गया है। जायडस कैडिला कोविड-19 की वैक्सीन बनाने की कोशिश भी कर रही है और जायकोव-डी नाम की यह वैक्सीन क्लिनिकल परीक्षण के दूसरे चरण में है। इधर, रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ी खबर आई है। रूसी कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल फिलीपींस में अक्टूबर से मार्च के बीच होगा। फिलीपींस राष्ट्रपति के प्रवक्ता हैरी रोके ने गुरुवार को कहा कि रूसी कोरोना वैक्सीन के तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल अक्टूबर से मार्च तक फिलीपींस में होंगे। दरअसल, यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि रूस ने तीसरे चरण के ट्रायल से पहले ही कोरोना वैक्सीन विकसित कर लेने की घोषणा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। हालांकि, वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल बाकी होने की वजह से पूरी दुनिया में इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रवक्ता ने यह भी कहा रूसी सरकार वैक्सीन के ट्रायल के लिए फंड देगी। वैक्सीन की दक्षता और सुरक्षा की जांच के लिए लिए हजारों मरीजों को टीका लगाया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि मनीला को उम्मीद है कि फिलीपींस का खाद्य और औषधि प्रशासन अप्रैल 2021 तक रूस द्वारा निर्मित वैक्सीन को मंजूरी दे देगा। बता दें कि इस वैक्सीन को रूस की गमालया शोध संस्थान और रक्षा मंत्रालय ने मिलकर तैयार किया है। इस वैक्सीन का नाम  जिसका पंजीकरण मंगलवार को हुआ। खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इसका ऐलान किया और कहा कि यह वैक्सीन सभी आवश्यक जांच प्रक्रिया से गुजरी है। बता दें कि फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने रूस निर्मित कोरोना वायरस 'कोविड-19' वैक्सीन के परीक्षण को खुद पर किए जाने की इच्छा जताई है। वह वैक्सीन के चिकित्सा परीक्षणों और उत्पादन पर मास्को के साथ सहयोग करने के लिए आगे बढ़कर सामने आए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.