रिलायंस के शेयरधारकों को 13 दिन में 1.4 लाख करोड़ का फटका, रिजल्ट से पहले क्यों गिर रहा शेयर?

Updated on 14-01-2026 01:54 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यू्बल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पिछले साल अपने निवेशकों को 29 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया था लेकिन नया साल उसके लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। रिलायंस के शेयरों में इस साल अब तक लगभग 7% की गिरावट आई है। इससे उसके मार्केट कैप में करीब ₹1.4 लाख करोड़ की गिरावट आई है। माना जा रहा है कि रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर चिंताएं और रिटेल बिजनेस की उम्मीद से थोड़ी धीमी रफ्तार के कारण ऐसा हुआ है। कंपनी शुक्रवार को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी।

ब्रोकरेज कंपनियों का कहना है कि यह साल रिलायंस के लिए ईयर ऑफ कैटालिस्ट्स साबित होगा। मॉर्गन स्टेनली के मयंक माहेश्वरी ने कहा किन रिलायंस की आने वाली तिमाही में एनर्जी बिजनेस चमकेगा जबकि रिटेल थोड़ा धीमा रहेगा। कमाई का रास्ता अब भी मजबूत है और हर तिमाही में कई कैटालिस्ट मौजूद रहेंगे। हालांकि कंज्यूमर रिटेल निकट भविष्य में शेयर के प्रदर्शन को थोड़ा धीमा कर सकता है।

ऑयल बिजनेस

मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 10% बढ़ेगा। इसका मुख्य कारण ऑयल टू केमिकल्स सेगमेंट में 16% की वृद्धि होगी क्योंकि रिफाइनिंग बिजनेस अब भी अच्छी रफ्तार से चल रहा है। गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि O2C EBITDA पिछली तिमाही के मुकाबले 11% और पिछले साल के मुकाबले 16% बढ़ेगा। एक्सिस कैपिटल के गौरव मल्होत्रा का अनुमान है कि कुल EBITDA ₹467 बिलियन होगा, जो पिछली तिमाही से 2% और पिछले साल की इसी तिमाही से 7% ज्यादा है।

रिटेल ग्रोथ की रफ्तार धीमी

हालांकि रिटेल सेगमेंट कुछ चुनौतियों का सामना कर रहा है। गोल्डमैन सैश ने रिलायंस रिटेल के लिए दिसंबर तिमाही में सेल्स ग्रोथ की उम्मीद को पहले के 12% से घटाकर लगभग 10% कर दिया है। यह सितंबर तिमाही में दर्ज की गई 21.3% की वृद्धि से काफी कम है। गोल्डमैन के विश्लेषक निखिल भंडारी ने एक नोट में कहा कि अन्य कंपनियों में देखे गए रुझानों के अनुरूप, हम उम्मीद करते हैं कि रिटेल में कमाई की वृद्धि धीमी होगी। इसकी वजह यह है कि लोग कम खर्च कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.