आरबीआई गवर्नर की पीसी को लेकर बाजार में उत्‍साह नहीं, सेंसेक्‍स 150 अंक ‎फिसला

Updated on 23-05-2020 04:00 PM

मुंबई। भारत की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने लगभग 21 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। इस पैकेज के बारे में जानकारी देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार पांच दिन प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करनी पड़ी। अब इसी पैकेज को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को लेकर शेयर बाजार में कोई उत्‍साह नहीं है। इसके उलट शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है1 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 150 अंक तक लुढ़क कर 30 हजार 700 अंक के नीचे कारोबार कर रहा था तो इसी तरह निफ्टी में 40 अंकों की गिरावट आई और यह 9100 अंक के नीचे था। अर्थव्यवस्था के धीरे-धीरे खुलने के बीच एफएमसीजी और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 114 अंक चढ़ गया। यह लगातार तीसरा सत्र रहा जब बाजार में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में एक समय 370 अंक तक चढ़ गया था। आ‎खिर में यह 114.29 अंक की बढ़त के साथ 30,932.90 अंक पर बंद हुआ1 इसी तरह एनएसई का निफ्टी 39.70 अंक लाभ के साथ 9,106.25 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। अब रेल और हवाई सेवाएं भी शुरू हो रही हैं। इससे निवेशकों में उत्साह है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी की वजह से निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.