रेमंड ग्रुप के सीएमडी गौतम सिंघानिया मालदीव में बोट हादसे में घायल, मुंबई में चल रहा है इलाज
Updated on
21-03-2026 03:13 PM
नई दिल्ली: देश के बड़े औद्योगिक घरानों में से एक रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया आज मालदीव में एक हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। मालदीव के फेलिधू इलाके में उनकी स्पीडबोट पलट गई। उसमें सिंघानिया समेत सात लोग सवार थे। सिंघानिया को तुरंत रेस्क्यू करके मुंबई एयरलिफ्ट किया गया और उनका शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में दो भारतीय मिसिंग हैं जिन्हें खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इनमें रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं।
गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है। प्रवक्ता ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में गौतम सिंघानिया मामूली रूप से घायल हो गए। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच मालदीव से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पीडबोट में पांच भारतीय पुरुष और रूस तथा यूके की एक-एक महिला सवार थी। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण पांच लोग समुद्र में बह गए थे। इसमें रूसी महिला और चार भारतीय पुरुष शामिल थे। हादसे में मिसिंग लोगों में दो भारतीय नागरिक शामिल हैं। उन्हें खोजने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
कितनी है नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम सिंघानिया को दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कुछ खरोंच और मामूली चोटें हैं, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। सिंघानिया को एडवेंचर स्पोर्ट्स और तेज रफ्तार का शौकीन माना जाता है। रेमंड ग्रुप का बिजनेस कपड़ा, रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और कंज्यूमर केयर जैसे क्षेत्रों में फैला है। गौतम सिंघानिया की नेटवर्थ 11,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…