रेव पार्टी का भंडाफोड़ हिरासत में लिए गए 142 लोग इस ऐक्टर की बेटी भी पकड़ी गई

Updated on 04-04-2022 06:49 PM

नई दिल्ली हैदराबाद में एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ और लगभग 142 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें कई वीआईपी और ऐक्टर, राजनेताओं के बच्चे भी शामिल हैं। बंजारा हिल्स इलाके के एक फाइव स्टार होटल में हैदराबाद पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने एक पब में नशे की पार्टी का भंडाफोड़ किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां से पुलिस ने कोकीन और वीड जैसी प्रतिबंधित नशे की सामग्री बरामद की है। मेगास्टार चिरंजीवी की भतीजी और ऐक्टर नागा बाबू की बेटी निहारिका कोनिडेला को भी यहां से हिरासत में लिया गया है।

 हालांकि नागाबाबू ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि उनकी बेटा का नशे से कोई लेना देना नहीं है। पहले पुलिस इस बारे में जानकारी नहीं दे रही थी लेकिन एक वीडियो वायरल होने के बाद निहारिका के भी हिरासत में लिए जाने की बात बतानी पड़ी। बिग बॉस तेलुगु रियलिटी शो के तीसरे सीजन के विनर सिंगर राहुल सिपलिगुंज भी हिरासत में लिए जाने वाले लोगों में शामिल हैं। खास बात यहा है कि हैदराबाद पुलिस ने जो 12  फरवरी को नशे के खिलाफ गाना लॉन्च किया था उसे राहुल सिपलिगुंज ने ही गाया था।

इन लोगों में आंध्र प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी की बेटी भी शामिल थी। इसके अलावा तेलुगुदेसम पार्टी के सांसद का बेटा भी रेव पार्टी में पहुंचा था। तेलंगाना के कांग्रेस नेता अंजन कुमार यादव ने कहा कि कि उनका बेटा पब में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में सारे पब ही बंद करवा देना चाहिए।

 बंजारा हिल्स के एसएचओ शिवा चंद्र को इस लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी जगह टास्क फोर्स से के नागेश्वर राव को तैनात किया गया है। बता दें कि कुछ दिनों से पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान तेज किया है। हाल ही में ड्रग ओवरडोज की वजह से इंजिनियरिंग के एक स्टूडेंट की मौत हो गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.