Brahmastra देखने वालों से रणबीर कपूर की खास अपील, बोले- जो थोड़े-बहुत स्पॉइलर हैं

Updated on 11-09-2022 06:07 PM

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र देखने के बाद दर्शक फिल्म की अच्छाई, बुराई सब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अब एक वीडियो वायरल है जिसमें रणबीर लोगों से रिक्वेस्ट करते दिख रहे हैं कि ब्रह्मास्त्र के स्पॉइलर पोस्ट न करें। फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की खबरे हैं। रिलीज के पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी ने स्पेशल स्क्रीनिंग में फिल्म अपने फैन्स के साथ देखी थी। उसी स्क्रीनिंग का वीडियो वायरल है। 

रणबीर ने की रिक्वेस्ट

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र देखने सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। कई लोग फिल्म को लेकर पॉजिटिव कमेंट्स कर रहे हैं तो कई नेगेटिव भी। फिल्म में अयान ने कुछ सरप्राइज मोमेंट रखे हैं। अब रणबीर कपूर की एक क्लिप वायरल है जिसमें वह लोगों से एक खास रिक्वेस्ट करते दिख रहे हैं। रणबीर बोल रहे हैं, जो थोड़े-बहुत स्पॉइलर्स हैं इस फिल्म के प्लीज इन्हें सोशल मीडिया पर मत डालिएगा। क्योंकि जिन लोगों ने इसे नहीं देखा वे इसे एक्सपीरियंस करना चाहेंगे।

दीपिका, शाहरुख के सीन वायरल

फिल्म का टीजर आने के बाद से ही लोग फिल्म स्पॉइलर्स लीक कर रहे हैं। फिल्म देखने के बाद शाहरुख खान का सीन भी लीक हो चुका है। उनके कैमियो को लोग मूवी के बेस्ट हिस्सों में से एक बता रहे हैं। वहीं कई लोगों को रणबीर कपूर की मां के रोल में दीपिका पादुकोण भी दिखाई दी हैं। उनसे जुड़ा सीन भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.