रामदेव की पतंजलि ने बृजभूषण शरण सिंह पर ठोका 50 करोड़ की मानहानि का दावा, नकली घी से जुड़ा पूरा विवाद

Updated on 16-09-2026 02:26 PM
गोंडा: कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक नए कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है। पतंजलि का दावा है कि पूर्व सांसद ने कंपनी के घी की गुणवत्‍ता पर सवाल उठाते हुए उसे नकली बताया था।

वर्ष 2022 में भी बृजभूषण शरण सिंह ने सार्वजनिक मंच से पतंजलि घी को नकली बताते हुए लोगों से घर में गाय या भैंस पालने की अपील की थी। उस समय भी बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव के बीच विवाद सामने आया था।
कंपनी की ब्रांड इमेज को पहुंचा नुकसान: वकील

इस मामले की सुनवाई मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के दौरान पतंजलि के वकील विक्रम मालवीय ने कहा कि पूर्व सांसद के इस बयान से कंपनी के ब्रांड इमेज को नुकसान पहुंचा है। शेयर मूल्‍य पर असर पड़ा और कंपनी को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

18 सितंबर को अगली सुनवाई

दरअसल, पतंजलि फूड्स की वेबसाइट पर पता विजय नगर, इंदौर का दर्ज है। इसलिए मानहानि का मामला इंदौर में दायर किया गया है। पहले मामले की सुनवाई जिला अदालत में हुई। ट्रायल चरण के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच गया। सुनवाई के दौरान बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस जारी हुए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
कोर्ट ने लगाया था पतंजलि पर एक लाख रुपये जुर्माना

गौरतलब है कि उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2025 में मानकों के अनुसार घी ना मिलने पर पतंजलि पर जुर्माना लगाया था। जांच में कंपनी का दूसरा सैंपल भी फेल हो गया। इसके बाद मामला कोर्ट गया जिसके बाद पतंजलि पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.