राज्यमंत्री के क्षेत्र में सामने आया लाखों का घोटाला,समर्थन मूल्य का लाखों रुपये पहुँचा आदिवासियों के बैंक खातों में

Updated on 17-07-2020 12:04 AM

मामला राज्यमंत्री से सर्किट हाउस में सैकड़ों आदिवासियों द्वारा की गई शिकायत का जिसमें प्रारम्भिक जांच में सामने आये चौकाने वाले आंकड़े।
मुंगावली:- एक सप्ताह पहले रीछा, मुड़रा मुंगावली, बिजौरी आदि गाव के सैकड़ों आदिवासी महिला परुषों ने रेस्ट हाउस पहुँचकर राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह से शिकायत करते हुए साजनमऊ जल उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष विकास यादव पर लाखों रुपये आदिवासियो के बैंक खाते से निकालने का गंभीर आरोप लगाया था। और मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को तुरंत जांच कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद मामले की पूरी जांच तो नही हुई लेकिन जो प्रारम्भिक जांच अधिकारियों द्वारा की गई है वह भी चौकाने वाली है। क्योंकि जांच अधिकारी एसडीएम यूसी मेहरा का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में यह तो स्पष्ट हो गया है कि इन आदिवासियों के बैंक खातों में जो पैसा गया है वह समर्थन मूल्य पर की गई खरीदी का है। और आगे जांच की जा रही है कई लोगों के बयान लेना अभी शेष हैं। जल्द ही जांच करके प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जावेगा।
आखिर आदिवासियों के खातों में कहा से पहुँचा लाखों रुपये-
आदिवासियों द्वारा राज्यमंत्री से शिकायत औऱ फिर एसडीएम द्वारा जांच में यह पाया जाना कि जो पैसा इन आदिवासियों के बैंक खातों में डाला गया है। तो सवाल यह उठता है कि आखिर इनके खातों में यह पैसा कैसे क्यो और किसके द्वारा डाला व डलवाया गया है। क्योकि इन आदिवासियों को यही जानकारी नही थी कि यह पैसा आखिर आ कहाँ से रहा है। तो यह स्पष्ट है कि इन्होंने कोई फसल नही बेचीं। तो फिर इस तरह लाखों रुपये इन आदिवासियों के बैंक खातों में पहुँचना समर्थन मूल्य पर सक्रिय माफियाओं की साजिश के तहत ही डाला गया है यह अवश्य कहा जा सकता है। 
तो इस व्यक्ति द्वारा कैसे निकाले गए लाखों रुपये- 
यदि इन आदिवासियों के आरोप को देखा जाए तो साजनमऊ जल उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष विकास यादव द्वारा उनके बैंक खातों से लाखों रुपये बिना किसी जानकारी के निकाले गए हैं। और इन आदिवासियो का कहना है कि विकास यादव ही उनके खातों के एटीएम रखें है। जिससे वह बिना जानकारी के पैसा निकाल लेता है। तो अब प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की जो प्रारम्भिक जांच में सामने आया है उसके आधार पर यही कहा जा सकता है कि राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर आदिवासियो के नाम पर क्षेत्र मे लाखों का गोलमाल किया जा रहा है। इसलिए मामले को गंभीरता से लेकर जांच करनी चाहिए जिससे कि इस तरह आदिवासियों के नाम पर शासन के पैसा का बन्दरबांट न हो सके।
एक सप्ताह बाद भी जांच पूरी होने का इंतजार- 
देखा जाए तो जिस तरह सैकड़ों आदिवासियों ने राज्यमंत्री के समक्ष पहुचकर एक नेता पर तथ्यों के साथ जो  गंभीर आरोप लगाये थे। उसको देखते हुए राज्यमंत्री ने भी तत्काल कुछ दिन मैं ही मामले की जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही थी। लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मात्र प्रारम्भिक जांच हुई है अभी भी कई लोगों के बयान होना बांकी है साथ ही जांच भी होना शेष है। जिसको देखकर यही कहा जा सकता है कि अधिकारियों द्वारा आदिवसियों के साथ हुए लाखों रुपये के घोटाले को लेकर अधिकारी ज्यादा गंभीरता नही दिखा रहे हैं। 
इनका कहना है- 
ग्रामीणों द्वारा जो शिकायत की गई थी उसki प्रारम्भिक जांच कर ली गई है। जिसमें सामने आया है कि जो पैसा इन आदिवासियों के बैंक खातों मैं गया है वह समर्थन मूल्य पर की गई अनाज खरीदी का है। लेकिन अभी अन्य लोगों ने बयान होना बांकी है। जल्द जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन बरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
यूसी मेहरा      एसडीएम मुंगावली 
फाइल फोटो

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.