राजू श्रीवास्तव की हालत में हो रहा सुधार:60% ऑक्सीजन अब खुद से ले रहे हैं

Updated on 29-08-2022 07:31 PM

दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार हो रहा है। उनके ब्रेन में इंफेक्शन के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर ऑक्सीजन की मात्रा 60% तक बढ़ा दी गई थी। अब ऑक्सीजन सपोर्ट को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।

राजू 60% ऑक्सीजन खुद से ले रहे हैं। 40% ऑक्सीजन उन्हें बाहर से दी जा रही है। हालांकि, उन्हें अभी होश नहीं आया है। यह जानकारी उनके करीबी परिजनों ने भास्कर को दी।

10 अगस्त को आया था हार्ट अटैक
10 अगस्त को दिल्ली के होटल में ट्रेड मिल पर एक्सरसाइज करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक पड़ा था। तब से वह एम्स के ICU में एडमिट हैं। स्पेशल डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन को होश में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।

परिवार, करीबी, दोस्त और फैंस भी लगातार राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कॉमेडियन की सलामती के लिए अन्नू अवस्थी ने रविवार को यूट्यूब चैनल से एक गाना रिलीज किया है, जिसके बोल हैं, ''राजू फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे।''

ICU में सिर्फ पत्नी को एंट्री
राजू को ब्रेन में हुए संक्रमण के बाद ICU में पत्नी के साथ ही परिजनों की एंट्री को भी बंद कर दिया गया था। मगर, उनकी हालत में सुधार के बाद अब पत्नी शिखा को एंट्री दी जा रही है। डॉक्टर्स भी लगातार परिजनों को उनकी सेहत के बारे में अपडेट दे रहे हैं।

डॉक्टर्स सेहत को लेकर पॉजिटिव
राजू को हार्ट अटैक के बाद बीते 20 दिन से उनका ट्रीटमेंट एम्स दिल्ली में चल रहा है। उनकी सेहत में लगातार हो रहे सुधार के बाद डॉक्टर्स भी अब उनके जल्द ठीक होने को लेकर बेहद पॉजिटिव हैं। परिजनों के मुताबिक, उनके हाथों और पैरों में मूवमेंट शुरू हो गया है, लेकिन अभी वे सेंस में नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.