राजपाल यादव को 35 दिनों बाद आई याद, राव इंद्रजीत और तेजस्वी प्रताप के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
Updated on
24-03-2026 02:17 PM
राजपाल यादव को पिछले दिनों करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। राजपाल यादव ने साफ-साफ कह दिया था कि उनके पास अब जेल की सजा काटने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं क्योंकि पैसे नहीं हैं। इसके बाद से बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक दुनिया के तमाम लोग सामने आए और अपने पॉकेट के हिसाब से उन्होंने मदद की। राजपाल को तत्काल मदद करने वालों में फिल्मी सितारों के अलावा राव इंद्रजीत यादव, तेज प्रताप यादव जी जैसे नाम भी सामने आए। अब जेल से रिहा होने के करीब 35 दिनों बाद राजपाल यादव ने उनलोगों के नाम संदेश दिया है जिन्होंने उस बुरे वक्त में उनकी मदद की।
बता दें कि राजपाल यादव 17 फरवरी 2026 को 12 दिनों तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में रहने के बाद रिहा हो गए। हालांकि, उन्हें जमानत 16 फरवरी को मिल चुकी थी लेकिन कागजी काम में देरी के चलते वो 17 फरवरी को रिहा हुए। अब राजपाल ने उस वक्त उनकी मदद के लिए सामने आए लोगों का आभार व्यक्त किया है।
राजपाल यादव ने कहा- राव इंद्रजीत यादव जी, आपका बहुत-बहुत आभार
राजपाल यादव एक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, 'राव इंद्रजीत यादव जी, आपका बहुत-बहुत आभार। आपने हमारी मदद करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। साथ में हृदय से आभारी हूं भाई तेज प्रताप यादव जी का, जो जनशक्ति जनता दल के संस्थापक हैं। आप राजनीति की सेवा कर रहे हैं। भविष्य के लिए आपको ढेरों शुभकामनाएं। हम अभिनेता हैं, हम आपको ढेर सारी शुभकामनाएं अपने प्रदेश की, अपने देश की सेवा करने के लिए आपको देते हैं। ऊपर वाला आपको बहुत-बहुत शक्ति प्रदान करे, ऐसी ही कामना कर रहे हैं।'
तेज प्रताप यादव ने दिए थे 11 लाख रुपये
बताते चलें कि जहां राव इंद्रजीत सिंह ने उन्हें ₹1,11,00,000 (1.11 करोड़) रुपये की मदद की थी, वहीं तेज प्रताप यादव ने एक्टर को ₹11,00,000 (11 लाख) रुपये की मदद की थी।
राजपाल बोले- मैं हृदय से बच्चे, बूढ़े, नौजवान सबका आभारी
राजपाल यादव ने आगे कहा, 'साथ में पूरे देश में चाहे कोई ब्राह्मण, पंडित, संत, फकीर, महावीर, बुद्ध विवेक, जैन...सब लोगों ने जिस तरीके से हमारे लिए रिक्शा चलाने वाले से लेकर प्लेन चलाने वाले तक, सिक्यॉरिटी गार्ड से लेकर हर विभाग के हर आदमी ने जिस तरह इंडिविजुअल प्रयास किया, प्रार्थना की, आशीर्वाद दिया, मैं हृदय से बच्चे, बूढ़े, नौजवान सबका आभारी हूं।'
चेक बाउंस केस में अगली सुनवाई 1 अप्रैल को
यहां बता दें कि चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में हाल ही में 18 मार्च को सुनवाई हुई। राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया, 'हमने नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी है। संबंधित कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अब तक 4.45 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और 25 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया जा रहा है।' अदालत ने एक्टर की ओर से दी गई दलील को सुनने के बाद कहा कि अगर राजपाल यादव पूरा बकाया चुकाते हैं, तो केस खत्म किया जा सकता है। अगर वह इस पर कानूनी बहस जारी रखना चाहते हैं, तो फिर मामले को उसी दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। अब इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी। हालांकि, राजपाल ने कहा कि वो इस मामले पर अब बहस करके ही सुलझाएंगे।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…