लोकसभा में हंगामें की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल और शून्यकाल, बैठक दिनभर के लिए स्थगित

Updated on 04-08-2022 09:41 PM

 लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के हंगामें के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही पूरी नही हो सकी और बैठक एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

भोजनावकाश, 2 बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) समेत विभिन्न दलों के नेता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाही को लेकर नारेबाजी करने लगे। सदन में हंगामें के बीच ही पीठासीन अधिकारी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाएं।

उन्होंने विपक्षी सदस्यों को नारेबाजी रोकने और अपनी सीट पर लौटने का आग्रह किया। किंतु सदस्यों ने इसको अनसुना कर हंगामा जारी रखा। सदन में शांति व्यवस्था कायम होता न देख बैठक शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इससे पूर्व, सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल की घोषणा की। किंतु कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्य प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जता रहे थे और सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी दलों के हंगामें पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे आसन (वेल) के समीप आकर नारेबाजी और प्रदर्शन करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विपक्षी सदस्य वेल में आकर बिरला से अपनी बात रखने के लिए समय भी मांग रहे थे। इससे नाराज बिरला ने कहा कि अगर सदस्य वेल में आकर आसन से बात करेंगे तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि सदस्य अगर अपनी सीट पर जाएंगे तभी उन्हें बात रखने का मौका दिया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष की बात का सदस्यों पर असर न हुआ और सदन में हंगामा जारी रहा। शोरगुल और हंगामा थमता न देख बिरला ने बैठक भोजनावकाश, दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.