तापसी पन्नू से राजू श्रीवास्तव के निधन पर पूछा सवाल

Updated on 22-09-2022 06:27 PM

एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कुछ दिनों से मीडिया से थोड़ी नाराज नजर आ रही हैं। कई बार वह मीडिया के सवालों पर भड़क रही हैं। अब हाल ही में तापसी फिर मीडिया से नाराज हो गईं जब उनसे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर सवाल किया गया। बता दें कि बीते दिन राजू श्रीवास्तव का दिल्ली एम्स अस्पताल में निधन हो गया। इस दौरान कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं बीती शाम तापसी को जब देखा तो मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनके सामने भीड़ लगा दी। एक्ट्रेस के रास्ते के सामने सब इकट्ठा हो गए और वह इससे परेशान हो गईं।

क्या हुआ

तापसी जैसे ही बाहर आ रही थीं तो किसी ने उनसे राजू श्रीवास्तव के निधन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, क्या बोलूं?? तापसी को फिर जब जगह नहीं मली तो उन्होंने सभी को वहां से रास्ते बनाने के लिए हटने के लए कहा। वह कहती हैं, आप हटिए, ऐसा मत करिए। थोड़ा हटिए और इसके बाद थैंक्यू बोलकर वहां से निकल जाती हैं।

तापसी के इस वीडियो पर मिक्स रिस्पॉन्स आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि तापसी अब घमंडी हो गई है। तो वहीं तापसी के फैंस कमेंट कर रहे हैं कि एक्ट्रेस को ऐसे घेर लेंगे तो वह परेशान ही होगी न।

पहले भी हुईं गुस्सा

तापसी इससे पहले एक अवॉर्ड इवेंट में एक मीडिया पर्सन से गुस्सा हुईं जब उसने कहा कि उनकी फिल्म दोबारा को क्रिटिक्स से नेगेटिव रिव्यू मिला था। तापसी पहले सभी को बोलती हैं कि चिल्लाओ मत भाई। नहीं तो ये बोलेंगे एक्टर्स को तमीज नहीं है।

इसके बाद जब मीडिया पर्सन ने सवाल किया तो तापसी कहती हैं कि पहले अपना होमवर्क करके आओ फिर मुझसे सवाल पूछना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.