पुतिन का 'ब्रेन', यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड एलेक्जेंडर की बेटी की मौत, कार धमाके में गई जान

Updated on 21-08-2022 06:54 PM
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 'ब्रेन' यानी दिमाग कहे जाने वाले एलेक्जेंडर दुगिन की बेटी दारिया की कार धमाके में हत्या हो गई है। खबर है कि हादसा राजधानी मॉस्को के बाहर शनिवार रात को हुआ। माना जा रहा है कि यह विस्फोट एलेक्जेंडर के लिए लगाया गया था, जिसका शिकार उनकी बेटी हो गई हैं।
खबर है कि दारिया की कार में मॉस्को क्षेत्र के ओदिनसोस्की डिस्ट्रिक्ट में आग लग गई थी। एलेक्जेंडर रूसी फिलॉस्फर और राजनीतिक विश्लेषक हैं। वह भी घटनास्थल पर पहंच गए थे। मीडिया में जारी वीडियोज में नजर आ रहा है कि हादसे को देखकर वह स्तब्ध रह गए थे। खास बात है कि दुगिन पर साल यूरोपियन यूनियन, अमेरिका और कनाडा प्रतिबंध लगा चुके हैं।

कश्मीर पर बदले पाकिस्तान के तेवर! शहबाज शरीफ ने 'स्थायी शांति' की गुहार लगाई
पुतिन का दिमाग माने जाने वाले एलेक्जेंडर की यूक्रेन के साथ युद्ध में भी बड़ी भी भूमिका रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कहा जाता है कि वह ही क्रीमिया और और यूक्रेन के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई के पीछे उनका हाथ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 वर्षीय दारिया एक कार्यक्रम से घर लौट रही थी। रास्ते में उनकी कार टोयोटा लैंड क्रूजर हादसे का शिकार हो गई। कहा जा रहा है कि इस कार में एलेक्जेंडर सवार होने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने फैसला बदल लिया था। खबर है कि वह अपने बेटी के पीछे ही आ रहे थे और उन्होंने हादसा होते हुए देखा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.