मोर दुआर-साय सरकार“ आवास प्लस 2.0 सर्वे कार्य में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

Updated on 20-04-2025 01:53 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। राज्य में “मोर दुआर-साय सरकार“ के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में “मोर आवास मोर अधिकार“ के संकल्प को साकार करने हेतु यह सर्वे अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है।

बरमकेला विकास खंड में 2011 सर्वे में छूटे हुए सभी परिवार को 100% पीएम आवास दिलाने के लिए जनपद पंचायत बरमकेला अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य डॉ अभिलाषा नायक एवं चक्रधर नायक एडीईओ ,वैभव सिंह सिदार मुख्य आतिथ्य में प्रथम चरण में, 15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक ब्लॉक स्तर पर आवास सर्वेक्षण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है।

सर्वेक्षण के प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य डॉ अभिलाषा कैलाश नायक के द्वारा जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम पंचायत लेन्धरा , कुम्हारी और मेडरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा मोर दुवार साय सरकार के महा अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों का सांकेतिक रूप से आवास प्लस सर्वे किया गया एवं शत प्रतिशत सर्वे पूर्ण किए जाने हेतु सर्वेयर को निर्देशित किया गया।

जिला प्रशासन ने सभी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है, जिससे हर पात्र व्यक्ति को आवास योजनाओं का लाभ मिल सके और छत्तीसगढ़ सरकार के “मोर आवास मोर अधिकार” के संकल्प को साकार किया जा सके। डीपापारा मोहल्ल के पात्र परिवारों में तिजमती सिदार एवं विशाखा चौहान के घर जाकर सर्वे की शुरुआत कराया गया। सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित भी किया। सर्वे कार्य में सहोद्रा सिदार जिला पंचायत सदस्य सदस्य, शारदा शोभाचंद्र मालाकार मंडल, भूतनाथ पटेल, ललिता पटेल,लक्ष्मी यादव,बबली पुजारी, गणेशी चौहान बीडीसी, सरस्वती रामसागर पटेल सरपंच, इन्द्रमती पटेल उपसरपंच, निराबाई सारथी पंच, तुलाराम पटेल पंच, अंजूलता पटेल पंचायत स्तर से नवल किशोर तकनीकी सहायक मनरेगा,कैलाश मालाकार आवास मित्र, प्रीति चौहान, राजपाल चौहान (ग्राम रोजगार सहायक), दयाराम पटेल (आवास मित्र), सविता पटेल (कृषि मित्र) सभी शामिल रहे।।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
Advt.