प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती संग शेयर की तस्वीर, फैन्स हुए 'नाराज'!

Updated on 21-09-2022 06:48 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका के इंस्टाग्राम फोटोज और वीडियोज फैन्स पसंद करते हैं और अक्सर वायरल हो जाते हैं। इस बीच प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और मालती एक साथ खिड़की के पास बैठे न्यूयॉर्क के नजारों का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं।

प्रियंका ने इंस्टा पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका खिड़की के किनारे बैठी हैं, जहां से न्यूयॉर्क का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। इन तस्वीरों में मालती भी व्यू को एन्जॉय करती दिख रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- आर फर्स्ट ट्रिप टू द बिग (Our first trip to the big). प्रियंका के इस पोस्ट पर सोनाली बेंद्रे, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, रणवीर सिंह, ईशा गुप्ता और जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर प्यार लुटाया है।

फैन्स हुए नाराज!
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट को सेलेब्स के साथ ही साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट पर लाखों में लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। एक ओर जहां फैन्स इन फोटोज को पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस से प्यारभरी नाराजगी जाहिर की है, जिसकी वजह मालती का चेहरा न दिखाना है। पोस्ट पर कई कमेंट्स हैं, जहां फैन्स प्यार से और हक से एक्ट्रेस से मालती का चेहरा रिवील करने को कह रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स'में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' भी शुमार है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.