'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे गाने 'देवा देवा' का प्रिव्यू इवेंट:रणबीर के साथ इवेंट में पहुंची आलिया

Updated on 07-08-2022 03:09 PM

आलिया भट्‌ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में बिजी हैं। अब हाल ही में आलिया-रणबीर को मुंबई में फिल्म के सॉन्ग प्रिव्यू इवेंट में डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ स्पॉट किया गया। जिसकी कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज और वीडियो में पहली बार आलिया भट्‌ट का बेबी बंप साफ-साफ दिखाई दे रहा है।

दरअसल, आलिया-रणबीर शनिवार (6 अगस्त) को 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे गाने 'देवा देवा' के प्रिव्यू इवेंट में पहुंचे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के दौरान आलिया पैपराजी के सामने पति रणबीर और अयान के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। आलिया ने ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका बेबी बंप पहली बार साफ नजर आ रहा है। वहीं रणबीर ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहने हुए हैं। लंबे समय बाद दोनों पहली बार एक साथ नजर आए हैं।

मेरी नन्ही जान के साथ 'देवा देवा' को देखने के लिए तैयार
आलिया भट्‌ट ने इस इवेंट से पहले सेम ड्रेस में फोटोशूट भी करवाया है। जिसकी कुछ फोटोज शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, "प्रेस और मेरी नन्ही जान के साथ 'देवा देवा' गाने को देखने के लिए पूरी तरह तैयार। 'देवा देवा' सॉन्ग 8 अगस्त को रिलीज हो रहा है।" आलिया ने 2 दिन पहले ही 'देवा देवा' का टीजर भी फैंस के साथ शेयर किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
 03 March 2026
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
Advt.