भोपाल:- प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव प्रदेश प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिये 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का आयोजन अपने ग्रह ग्राम सुरेल में धार्मिक स्थल आम खो पर करा रहे हैं। इस महायज्ञ का शुभारंभ आज अशोकनगर जिले में स्थित इनके गाव सुरेल में विशाल कलश यात्रा के साथ हो गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह सिर पर भागबत जी लेकर चले और महिलाओं के सिर पर कलश बिराजमान थे। यह आयोजन 9 दिनों तक चलेगा जिसमें सुवह 07 बजे से दोपहर एक बजे तक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा दोपहर 2 बजे से शाम 05 बजे तक भागबत कथा का आयोजन किया जाएगा और शाम 07 बजे से रामलीला का आयोजन किया जाएगा।