PPF vs रेकरिंग डिपॉजिट:इन स्कीम्स में निवेश करके आप भी तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड

Updated on 09-08-2022 06:29 PM

कई लोगों के लिए एकमुश्त निवेश कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे लोगों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम काफी काम की साबित हो सकती हैं। इन स्कीम्स में हर महीने निवेश करके आप बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। हम आपको इन स्कीम्स के बारे में बता रहे हैं ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें निवेश कर सकें।

PPF पर मिल रहा 7.1% ब्याज

  • इस स्कीम को बैंक या पोस्ट ऑफिस में कहीं भी खोला जा सकता है। इसके अलावा इसे किसी भी बैंक में या किसी भी पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर भी किया जा सकता है।
  • इसे खोला तो केवल 500 रुपए से जा सकता है। इस अकाउंट में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही जमा किए जा सकते हैं।
  • यह स्कीम 15 साल के लिए है, जिससे बीच में नहीं निकला जा सकता है। लेकिन इसे 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
  • इसे 15 साल के पहले बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन 3 साल बाद से इस अकाउंट के बदले लोन लिया जा सकता है। अगर कोई चाहे तो इस अकाउंट से 7वें साल से नियमों के तहत पैसा निकाल सकता है।
  • ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन माह में सरकार करती है। यह ब्याज दरें कम या ज्यादा हो सकती है। फिलहाल इस अकाउंट पर 7.1% ब्याज मिल रहा है।
  • इस योजना में निवेश के जरिए 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स की छूट का लाभ लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

15 साल के लिए निवेश करने पर मिलेगा कितना रिटर्न?
इस योजना के तहत अगर आप हर महीने 1 हजार रुपए 15 साल के लिए निवेश करते हैं तो आपको 15 साल बाद करीब 3.20 लाख रुपए मिलेंगे। यानी आपको 1.40 लाख रुपए से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

RD पर मिल रहा 5.8% ब्याज

  • पोस्ट ऑफिस RD पर फिलहाल 5.8% सालाना ब्याज मिल रहा है। RD एक तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम है। कोई भी व्यक्ति इसका खाता आप पोस्‍ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खुलवा सकते हैं।
  • RD स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।
  • एक या एक से ज्यादा RD अकाउंट भी खोल सकते हैं। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।
  • RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्‍तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मेच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

15 साल तक हर महीने 1 हजार निवेश करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?
इस योजना के तहत अगर आप हर महीने 1 हजार रुपए 15 साल तक निवेश करते हैं तो आपको करीब 2.86 लाख रुपए मिलेंगे। यानी आपको 1.06 लाख रुपए से ज्यादा ब्याज मिलेगा।

कहां करें निवेश?
अगर आप अपने पैसे को 15 साल के लिए निवेश कर सकते हैं तो PPF योजना ठीक रहेगी। इसमें 7.1% ब्याज मिल रहा है। वहीं RD पर 5.8% ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि इसमें लॉक इन पीरियड भी 5 साल का है जो PPF से काफी कम है। आप अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से अपने लिए सही स्कीम चुन सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.