बिग बॉस-14 का हिस्सा बनने के लिए पूनम ने सार्वजनिक किया पति के साथ झगड़ा?

Updated on 29-09-2020 12:06 AM

मुंबई अभिनेत्री पूनम पांडे बीते कुछ समय से चर्चा में हैं। पहले तो पूनम ने अपने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया। फिर शादी के 12 दिन बाद पति को मारपीट-धमकाने के आरोप में जेल की हवा खिला दी। अब दोनों के बीच सब फिर से सब कुछ सही हो गया है। इस बीच पूनम को लेकर अटकलें हैं कि उन्होंने ये सारा ड्रामा बिग बॉस 14 का हिस्सा बनने को लेकर किया है।

इस पर पूनम पांडे ने कहा बिल्कुल नहीं, मैं बिग बॉस-14 में नहीं जा रही हूं। इस शो के लिए मैं काफी छोटी हूं। पूनम ने साफ तौर पर सलमान खान के शो का हिस्सा बनने की खबरों को गलत ठहराया। वैसे इससे पहले भी पूनम पांडे के बिग बॉस का हिस्सा बनने की कई बार खबरें आई हैं। लेकिन पूनम ने हमेशा ही इससे इनकार किया है।

पूनम पांडे ने बताया कि अब उनके और सैम बॉम्बे के बीच विवाद खत्म हो गया है। वे अभी गोवा में हनीमून पर हैं और जल्द ही मुंबई वापस आएंगे। दोनों की शादी 10 सितंबर को हुई थी। पूनम ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। पिछले 2 साल से वे दोनों लिव इन में रह रहे थे। पूनम अपनी बोल्ड इमेज को लेकर जानी जाती हैं। पूनम कितनी बोल्ड है ये उनके इंस्टा प्रोफाइल से मालूम पड़ता है। पूनम ने बॉलीवुड मूवीज में भी काम किया, लेकिन वह ज्यादा सफल नहीं हो सकीं। पूनम अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
 19 April 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने…
 19 April 2025
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत…
 19 April 2025
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10…
 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
Advt.