Ponniyin Selvan Twitter Review: जानें दर्शकों को कैसी लगीं ऐश्वर्या राय

Updated on 30-09-2022 07:45 PM

मणिरत्नम की मच अवेटेड फिल्म पोन्नियिन सेल्वन रिलीज हो चुकी है। मूवी देखकर आए दर्शक और क्रिटिक्स इसके बारे में सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। अब तक का रिस्पॉन्स काफी जबरदस्त है। ज्यादातर लोगों ने लिखा है कि मणिरत्न ने कल्कि कृष्णमूर्ति के नॉवेल को स्क्रीन पर बखूबी उतारा है। मूवी में काफी ट्विस्ट्स और टर्न्स हैं जो दर्शकों को आखिर तक इंगेज रखेंगे। मूवी में ऐश्वर्या राय नंदिनी के रोल में हैं। उनकी काफी तारीफ हो रही है। वहीं एआर रहमान को भी आउटस्टैंडिंग बताया जा रहा है।

लोगों ने दी 4 से 5 रेटिंग

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने फिल्म को 4.5 स्टार दिए हैं। फर्स्ट हाफ के बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की है। उन्होंने लिखा है कि सिर्फ ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और कैलिबर ही नंदिनी का रोल निभा सकती थी। उन्होंने ऐश्वर्या राय और तृषा कृष्णन के कॉस्ट्यूम्स की भी तारीफ की है। दोनों की एक्टिंग को लेकर भी कई पॉजिटिव ट्वीट्स हैं। सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट्स में पूरी कास्ट की तारीफ की गई है। कई लोगों ने फिल्म को 4 से लेकर 5 तक स्टार्स दिए हैं।
कार्थी की एक्टिंग और वन लाइनर्स सुर्खियों में हैं। उन्हें शो स्टीलर बताया जा रहा है। वहीं चियान विक्रम की भी लोगों ने तारीफ की है। फिल्म का क्लाइमैक्स टेंशन बढ़ाने वाला बताया जा रहा है। जिसके बाद लोगों का मन PS के दूसरे पार्ट को देखने का कर जाएगा। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी ट्वीट करके फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने लिखा है, PS1 एपिक है। पहला दिन पहला शो। मैं दोबारा देखने जाऊंगी। ऐसी ही ऐतिहासिक और पीरियड फिल्म देखने के लिए हम लालायित रहते हैं... सिनेमा और स्टोरी टेलिंग बेस्ट है, परफॉर्मेंस, सिनेमौटोग्राफी और म्यूजिक भी जबरदस्त है। फिल्म को हर भाषा में देखिए। मणि सर जीनियस हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.