डॉटर्स डे पर पुलिस ने बेटी को मिलाया परिवार से रूठ कर घर छोड़कर चली गई थी

Updated on 29-09-2020 12:06 AM

बिलासपुर सरकंडा पुलिस खासकर थाना प्रभारी ललिता मेहर की पहल पर डॉटर्स डे पर पुलिस की सूझबूझ और संवेदनशीलता ने एक बेटी को उसके परिवार वालों से मिलवाया सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश साहू की बहन 18 वर्षीय सृष्टि साहू शनिवार रात को ही किसी बात पर नाराज होकर घर में किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी खूब तलाश की लेकिन नहीं मिली तो इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी गई। जिसने तत्काल सृष्टि साहू की तलाश शुरू की जो राजकिशोर नगर में बीएसएनएल टावर के पास मिली। उसने बताया कि उसका घर में झगड़ा हो गया और वह घर में नहीं रहना चाहती इसलिए नाराज होकर घर से निकल आई है घरवालों द्वारा बार-बार उसे मनाने पर भी वह घर जाने को किसी कीमत पर तैयार नहीं थी जिसके बाद उसे सरकंडा थाने लाया गया ,जहां ललिता मेहर ने उसे एक बहन की तरह समझाइश दी और समझाया कि इस तरह से घर से भाग जाने के क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं जिसके बाद सृष्टि साहू को भी बात समझ में आई और वह घर जाने को तैयार हुई। आमतौर पर पुलिस को पत्थर दिल समझा जाता है और उससे संवेदनशीलता की अपेक्षा कम ही होती है लेकिन ललिता मेहर जैसी नई पौध की महिला पुलिस अफसर इस सोच को बदलने में लगी हुई है, जिनके प्रयास से एक बेटी सुरक्षित घर लौट पायी, नहीं तो अगर वह अपनी जिद पर अड़ी रहती तो पता नहीं उसके साथ क्या दुर्घटना घट सकती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.