पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित

Updated on 26-09-2020 08:34 PM

नई दिल्ली   संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ऑनलाइन संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब  संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे तो उनके भाषण के केंद्र में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई पर जोर देना होगा। साथ ही सुरक्षा परिषद के सदस्य के रूप में भारत की प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने पर होगा। उम्मीद की जा रही है कि संयुक्त राष्ट्र के इस मंच पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने जिस तरह से कश्मीर और भारत के खिलाफ जहर उगला है, पीएम मोदी इशारों-इशारों में करारा जवाब दे सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भारत संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी समितियों द्वारा संस्थाओं और व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने या उन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता के लिए जोर देगा। बता दें कि कोरोना संकट के दौर में हो रहे संयुक्त राष्ट्र के 75वें संयुक्त राष्ट्र महासभा का थीम है ' फ्यूचर वी वांट, यूनाइटेड नेशंस वी नीड, रीअफ्रेमिंग आवर कलेक्टिव कमिटमेंट टू मल्टीलैट्रेलिज्म-कन्फ्रंटिंग कोविड-19 थ्रू इफेक्टिव मल्टीलेटरल एक्शन। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहले से रिकॉर्ड किया जा चुका यह संबोधन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा  साथ ही उन्होंने कहा कि सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले वक्ता होंगे। सूत्रों ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के जारी 75वें सत्र के दौरान भारत की प्राथमिकता आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक कार्रवाई को और मजबूत करने पर जोर देने की होगी। वहीं, यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि ने इमरान खान के बयान को कूटनीतिक तौर पर निम्नस्तर का बताया। उन्होंने कहा कि इमरान खान का बयान झूठे इल्जाम लगाना, व्यक्तिगत हमले करना, अपने देश में अल्पसंख्यकों का हाल देखकर भारत पर टिप्पणी करना शामिल था। उन्होंने कहा कि राइट टू रिप्लाई में जवाब दिया जाएगा। ऐसी संभावना है कि पीएम मोदी अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान को करारा जवाब दे सकते हैं। क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर झूठ का सहारा लिया है और कहा कि आरएसएस, गांधी और नेहरू के सेक्युलर मूल्यों को पीछे छोड़कर भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के भाषण का भारत ने बहिष्कार किया है। जैसे ही भाषण के लिए इमरान खान का नाम लिया गया वैसे भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सभा से उठ कर बाहर चले गए। दरअसल, भारत ने यह बहिष्कार पाकिस्तान की ओर से कश्मीर मुद्दा उठाने और भारत के खिलाफ बयान देने को लेकर किया है। वहीं, यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने इमरान खान के बयान को कूटनीतिक तौर पर निम्नस्तर का बताया। उन्होंने कहा कि इमरान खान का बयान झूठे इल्जाम लगाना, व्यक्तिगत हमले करना, अपने देश में अल्पसंख्यकों का हाल देखकर भारत पर टिप्पणी करना शामिल था। उन्होंने कहा कि राइट टू रिप्लाई में जवाब दिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.