पीएम मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तारीफ बताया असली समाजवादी

Updated on 10-02-2022 05:55 PM

नई दिल्ली । बिहार के सियासी गलियारों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल युनाइडेट (जेडीयू) के रिश्तों में खटास को लेकर कई किस्से चलते रहते हैं। हालांकि, दोनों पार्टियां लगातार गठबंधन को अटूट बताती रहती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंटरव्यू के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है। आपको बता दें कि वह राजनीति में परिवारवाद से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे।  इस दौरान उन्होंने समाजवादी नेताओं राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडीस का भी जिक्र किया और सवाल किया। पीएम मोदी ने पूछा, क्या इन्होंने कभी अपने परिवार को बढ़ावा दिया बिहार के मुख्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी दल जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भी एक समाजवादी नेता हैं। इनके परिवार कभी राजनीतिक मंचों पर नहीं देखे गए। भाजपा के अंदर भी परिवारवादी नेता होने के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि एक परिवार से एक या दो लोगों के टिकट हासिल करने और जीतने तथा एक पार्टी में सभी अहम राजनीतिक पद एक ही परिवार के पास होने में फर्क होता है। मान लीजिए कुछ युवा हैं, जिन्हें भाजपा में नहीं जाना है। ऐसे युवाओं के सामने एकमात्र विकल्प भाजपा ही है, क्योंकि वह परिवारवादी राजनीति के कारण कहीं और जा ही नहीं सकते। ऐसे युवा महसूस करते हैं कि वे कई बार यूज कर लिए जाते हैं और फिर उन्हें कूड़े के ढेर में फेंक दिया जाता है। ऐसे में युवा राजनीतिक जीवन में आने में डर महसूस कर रहे हैं। भाजपा आगे बढ़ रही है और यह केवल इसी कारण है, क्योंकि इस पार्टी में सबकुछ लोकतांत्रिक तरीके से होता है। बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने अपने नेता की तारीफ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘’नीतीश कुमार हमेशा मूल्य आधारित राजनीति के पक्षधर रहे हैं। वह एक कट्टर लोकतांत्रिक और समकालीन भारत में सच्चे समाजवादी नेता हैं। वह वंशवादी राजनीति के खिलाफ हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने आज अपने टीवी साक्षात्कार में जदयू की इस मूल्य प्रणाली को मान्यता दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.