पीएम मोदी ने ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर बदली, तिरंगे का फोटो लगाया

Updated on 03-08-2022 08:04 PM

नई दिल्ली राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भाव हर देशवासी का फर्ज है यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर की प्रोफाइल पिक्चर बदलकर तिरंगे का फोटो लगाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपनी ट्विटर डीपी को चेंज कर लिया है। पीएम मोदी ने 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक लोगों को अपनी डीपी पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेमन की बातकार्यक्रम में सभी देशवासियों से 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में तिरंगा लगाने का आह्वान किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 91वें एपिसोड में यह बात कही थी।


पीएम मोदी ने कहा था कि 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में तिरंगा लगा सकते हैं। 2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है, जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, ‘हर घर तिरंगाका आयोजन किया जा रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा का इस्तेमालप्रोफाइलतस्वीर के तौर पर करने के लिए हर किसी को प्रेरित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों सेहर घर तिरंगाअभियान में शामिल होने की गुजारिश की।


शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘तिरंगा देश को जोड़ने के साथ हमें राष्ट्र सेवा के लिए खुद को समर्पित करने हेतु प्रेरित करता है। आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए मोदी जी नेहर घर तिरंगाअभियान शुरू किया है।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले केंद्र सरकार केहर घर तिरंगाअभियान के मद्देनजर आने वाले दिनों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री में जोरदार उछाल की उम्मीद है।


व्यापारियों के प्रमुख संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि इस अभियान की वजह से तिरंगे की मांग में जोरदार उछाल की उम्मीद है और व्यापारियों ने इस मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार लोगों को स्वयं सहायता समूहों या उचित मूल्य की दुकानों (एफपीएस) से राष्ट्रीय ध्वज खरीदने के लिए प्रोत्साहित करकेहर घर तिरंगाअभियान कोजन आंदोलनमें तब्दील करने की कोशिश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.