बाढ़ से तबाह पाकिस्तान में पेट्रोल 235 रुपये लीटर के पार

Updated on 01-09-2022 06:28 PM
आर्थिक तंगी की मार झेल रहे पाकिस्तान को भीषण बाढ़ की अब मार पड़ रही है। ऊपर से पाकिस्तान में कई चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब पाकिस्तान में एक बार फिर पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई गई हैं, जिससे यहां पेट्रोल का दाम 235 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

हालांकि, यह अभी भी भारत में सबसे सस्ता बिक रहे पेट्रोल से बहुत थोड़ सा महंगा है। भारतीय रुपये में 235.98 पाकिस्तानी रुपये की वैल्यू 86.51 रुपये है। जबकि, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल के दाम आज 84.10 रुपये है। भारत में पेट्रोल की औसत कीमत 100 रुपये प्रति लीटर है। इस हिसाब से देखें ताे दिल्ली में 96.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहे पेट्रोल से तो पाकिस्तान में पेट्रोल सस्ता ही है।

पाकिस्तान  पेट्रोल की कीमतों में 2.07 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं हाई स्पीड डीजल भी 2.99 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। जबकि, केरोसिन में 10.92 रुपये और लाईट डीजल में 9.79 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

पाकिस्ता के वित्त मंत्रालय ने कहा, "पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की पाक्षिक समीक्षा (15 दिन) में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में बदलाव और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के अनुरूप पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में आंशिक वृद्धि करने की सिफारिश पर विचार किया है। उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए पेट्रोलियम लेवी को न्यूनतम रखा गया है"।

मिट्टी का तेल 210.32 रुपये लीटर

1-15 सितंबर की अवधि के लिए नई एक्स-डिपो कीमतें जारी की गई है। इसके मुताबिक पेट्रोल 235.98 रुपये, एचएसडी 247.43 रुपये, मिट्टी का तेल 210.32 रुपये और एलडीओ 201.54 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वर्तमान में पाकिस्तान में जीएसटी सभी चार ईंधन उत्पादों पर 17 प्रतिशत की सामान्य कर दर के मुकाबले शून्य है। हालांकि, सरकार फिलहाल विभिन्न उत्पादों पर 15 रुपये से 25 रुपये प्रति लीटर पीडीएल चार्ज कर रही है। वह पेट्रोल और एचएसडी पर करीब 20 रुपये प्रति लीटर का कस्टम ड्यूटी भी लगा रही है। बता दें बाढ़ से तबाह पाकिस्तान में एक किलो प्याज की कीमत 500 रुपये तक पहुंच गई थी,वहीं बाकी सब्जियों का आज भी यही हाल है। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भारत से टमाटर और प्याज आयात करने की बात कही गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
Advt.