दिल्ली में वोटिंग से पहले राम रहीम को पैरोल:पहली बार सिरसा डेरा जाने की परमिशन

Updated on 28-01-2025 01:43 PM

हरियाणा में निकाय और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। मंगलवार (28 जनवरी) सुबह 6 बजे वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल से निकला।

साल 2017 में साध्वियों से यौन शोषण और मर्डर केस में सजा होने के बाद राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 11 बार वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा। जेल जाने के बाद पहली बार उसे सिरसा डेरे में रहने की परमिशन मिली है।

सिरसा पहुंचते ही राम रहीम ने वीडियो जारी कर कहा- 'परमात्मा की कृपया से आपके दर्शनों के लिए और आपकी सेवा में आए हैं। इस बार सिरसा शाह सतनाम जी धाम में आए हैं। आपसे प्रार्थना है कि आप सिरसा में न आएं। अपनी-अपनी जगह पर ही रहें। सेवादार जैसा कहेंगे, आपको अमल करना है। भगवान आप सबको बहुत खुशियां दे। बहुत-बहुत आशीर्वाद।'

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। इसके बाद फरवरी महीने के पहले हफ्ते में हरियाणा में 8 नगर निगमों और 32 परिषदों में चुनाव हो सकते हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी बाहर आया था हरियाणा चुनाव के बीच सितंबर 2024 में राम रहीम ने सरकार से इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। राम रहीम ने जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा था। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी होने के कारण सरकार ने राम रहीम के आवेदन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास भेजा था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पैरोल को लेकर सवाल भी पूछे थे, हालांकि 1 अक्टूबर को राम रहीम की पैरोल मंजूर कर दी गई थी।

2 केस में कैद, एक में बरी हो चुका राम रहीम राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को 2 साध्वियों के यौन शोषण केस में दोषी ठहराया गया था। इसी साल 27 अगस्त को उसे गिरफ्तार किया गया। इस केस में 28 अगस्त 2017 को उसे 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। जिसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 11 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया और 17 जनवरी 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

उसे 2021 में रणजीत सिंह हत्याकांड में भी दोषी ठहराते हुए उम्रकैद दी गई थी। हालांकि इसी साल 28 मई को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में उसे बरी कर दिया था। मगर, इसके बाद CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिस पर राम रहीम को नोटिस भी जारी हो चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2025
ओडिशा में अग्निवीर योजना में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 नेवी अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। खुर्दा पुलिस ने गुरुवार को ये कार्रवाई की। एक अफसर…
 25 April 2025
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मजीठिया की जमानत रद्द करने की पंजाब सरकार की याचिका…
 25 April 2025
बहराइच में राइस मिल का ड्रायर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार सुबह 7 बजे हुआ। इस दौरान मिल में…
 25 April 2025
पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से पकड़े BSF जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 48 घंटे बाद भी नहीं छोड़ा। इसको लेकर BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स की मीटिंग भी बेनतीजा रही। पहलगाम…
 25 April 2025
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछने के बाद…
 25 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। गुरुवार देर रात भारत की तरफ से पाकिस्तान को…
 25 April 2025
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में 1 आतंकी मारा गया है। वहीं, 2 जवान घायल हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार…
 25 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानियों…
 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राज्य वक्फ बोर्ड में नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- राज्य बार काउंसिल का एक्टिव मेंबर ही राज्य वक्फ बोर्ड का सदस्य…
Advt.