Code Name Tiranga में हार्डी संधू के साथ ऐक्शन अवतार में होंगी परिणीति चोपड़ा

Updated on 20-09-2022 06:00 PM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पंजाबी सिंगर एक्टर हार्डी संधू की जोड़ी जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएगी। परिणीति चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में परिणीति चोपड़ा हाथों में बंदूक थामे नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' से हार्डी संधू ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्टर में परिणीति चोपड़ा हाथों में बंदूक लिए खड़ी हैं। परिणीति के चेहरे पर काफी चोटों के निशान हैं जिसे देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म में आपको भरपूर ऐक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में हार्डी के किरदार को लेकर मेकर्स ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। रिभु दासगुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' 14 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

पोस्टर रिलीज के बाद से ही फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बेहद एक्ससाइटेड है। रॉ एजेंट होने के वजह से फिल्म में परिणीति चोपड़ा कई देशों की यात्रा करती नजर आएंगी। 

हालांकि अब तक हार्डी संधू के रोल को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपने पसंदीदा कलाकार और पंजाबी मुंडे हार्डी संधू के साथ काम को लेकर बेहद उत्साहित है। फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने का बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.