बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी को पाक टीम अच्छे से भुना सकती है: वकार यूनिस

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
साउथैम्पटन । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने अपनी टीम को अचानक मिले मौके पर गौर करने को कहा है। वकार ने कहा कि गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ यहां शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विपक्षी टीम के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी को उनकी टीम अच्छे से भुना सकती है। स्टोक्स पारिवारिक कारणों से सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैचों में नहीं खेलेंगे और अब वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। स्काई स्पोटर्स ने वकार के हवाले से कहा, 'अगर वह (स्टोक्स) नहीं हैं तो क्रिकेट के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं है कि वह एक मैच विजेता खिलाड़ी हैं।' उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड मध्यक्रम में थोड़ा कमजोर होगा, इसलिए हम इस पर बात करने जा रहे हैं और हम इसे भुनाने की कोशिश करेंगे। वह एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो हमसे मैच छीन लेते हैं। लेकिन हमने पिछले मैच में जिस तरह से गेंदबाजी की थी, वह यह दिखाता है कि हम अपनी रणनीति को लेकर स्पष्ट हैं।' कोच ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को लेकर कहा, 'वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। उनमें बहुत प्रतिभा है। लेकिन मैं नहीं समझता हूं कि उन्होंने पिछले मैच में उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन किया था। लेकिन वह अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं और विपक्षी टीम को दबाव में ला सकते हैं। वह अभी युवा हैं, अनुभवहीन हैं और उनके लिए यह एक मुश्किल समय हैं। उन्हें मजबूत और फिट रहने की जरूरत है।' 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.