दूसरे रास्ते बंद हुए तो बिटकॉइन के जरिए कश्मीर में फंडिंग करने लगा पाकिस्तान

Updated on 07-08-2022 02:10 PM

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने पहली बार बिटकॉइन के जरिए आतंकवाद को फंडिंग करने की पाकिस्तानी चाल का पता लगाया है। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू-कश्मीर के मेंढर, पुंछ, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में 2 महिलाओं सहित 7 लोगों के घरों पर छापेमारी की।

छापा मार कर जब्त किए दस्तावेज
छापों के दौरान एजेंसी ने डिजिटल उपकरणों, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, जिन घरों पर छापामारी की गई, उनमें कुपवाड़ा की जाहिदा बानो, गुलाम मुजाताबा दीदाद और तमजीदा बेगम, बारामूला के यासिर मीर, मोहम्मद सैयद मसूदी, पुंछ के फारूक अहमद और इमरान चौधरी हैं।

मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा अभी नहीं
एसआईए के मुताबिक, भारत में आतंकियों के अर्थतंत्र के सभी रास्ते बंद होने के बाद पाकिस्तान अब नए हथकंडे अपना रहा है। फंड भेजने वाले पाकिस्तानी मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है। उसकी पहचान गोपनीय रखी गई है, ताकि ग्राउंड नेटवर्क ध्वस्त किया जा सके।

अन्य देशों से भी भारत भेजी जा रही क्रिप्टो
जांच बताती है कि पाकिस्तान या अन्य देशों के क्रिप्टो खातों से बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरंसी जम्मू-कश्मीर में मौजूद हैंडलरों को ट्रांसफर की जाती है। हैंडलर अपने बैंक खातों से क्रिप्टो कैश करते हैं और पैसा आतंकियों को दे देते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.