भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल पर PAK क्रिकेटर ने उठाए सवाल

Updated on 21-09-2022 09:29 PM

मोहाली में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार को पचा पाना इंडियन क्रिकेट फैन्स के लिए इसलिए भी मुश्किल हैं क्योंकि 17वें ओवर तक ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया ने मैच अपने कब्जे में कर लिया है, लेकिन फिर 18वें और 19वें ओवर में हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार ने ऐसे रन लुटाए कि कंगारुओं 20 ओवर पूरे खत्म होने से चार गेंद पहले ही मैच अपने नाम कर लिया। 18वें ओवर में हर्षल ने 22 और 19वें ओवर में भुवी ने 16 रन लुटा डाले और इस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीता और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने इस मैच के बाद भुवी और हर्षल दोनों की तेज गेंदबाजी पर सवाल उठाए हैं।

बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे समझ नहीं आता है कि आप कैसे भुवनेश्वर कुमार को आखिरी के ओवरों में रन डिफेंड करने के लिए गेंद थमा सकते हो? यह बिल्कुल भी सही नहीं है, उसके पास पेस नहीं है, ना वह गेंद को रिवर्स स्विंग करा सकता है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ मैच था और वहां पिच भी अलग थी। मोहाली में पिच अलग है, वह नई गेंद के साथ खतरनाक साबित हो सकता है वह भी तब जब पिच में मूवमेंट हो।'

बट ने आगे कहा, 'आपके पास मोहम्मद सिराज है, आपके पास उमरान मलिक है, उमेश यादव ने भी बेहतर गेंद फेंकी थी। जिन तेज गेंदबाजों पर भारतीय टीम भरोसा कर रही है, मुझे नहीं लगता कि यह सही फैसला है। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 52 रन लुटा डाले और हर्षल ने भी 40 रन लुटा डाले। आप तेज गेंदबाज हैं और आपकी ताकत स्लोअर गेंद है, यह बात मेरी समझ से तो परे है। यह तेज गेंदबाजों के लिए अच्छी बात नहीं है। मुझे ऐसी कोई चीज नजर नहीं आई, जो बल्लेबाजों को परेशान कर रही हो, पिच बढ़िया थी, गेंद अच्छे से बल्ले पर आ रही थी। भारत ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उससे भी अच्छी बल्लेबाजी की।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.