दिल्ली के स्कूलों में क्लास 6 से 9 और 11 के लिए ऑनलाइन एडमिशन फिर शुरू

Updated on 26-09-2020 08:34 PM

नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने क्लास 6 से 9 और 11वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया के दूसरे चरण की शुक्रवार को घोषणा की। यह प्रवेश बिना योजना के प्रवेश के तहत होंगे। बिना योजना के प्रवेश अथवा नॉन प्लान एडमिशन उन बच्चों के लिए हैं जो स्कूल नहीं जाते, ऐसे बच्चे जो कभी स्कूल नहीं गए या जो स्कूल जाना छोड़ चुके हैं। यह ऐसे छात्रों के लिए भी है जिनके अभिभावकों का तबादला अन्य राज्यों से दिल्ली में हुआ है और यदि छात्र गैर-मान्यता प्राप्त स्कूल से आए हैं तो वे भी इस प्रक्रिया के जरिये रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दूसरा चरण इसलिए शुरू किया गया क्योंकि पहले की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में कई लोग अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सके थे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अक्टूबर तक जारी रहेगी। शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्कूल आवंटन और आवंटित स्कूलों में दस्तावेजों का सत्यापन वर्तमान में पहले चरण के आवेदकों के लिए है। पहले चरण में, विभाग द्वारा कक्षा 6 से 12 के लिए ऑनलाइन आवेदन की कुल संख्या 64,995 है। इनमें से 64,450 छात्रों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक खत्म हो जाएगी। अधिकारी ने कहा कि दूसरे चरण में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्रवेश, जिसके लिए अंतिम तिथि 3 अक्टूबर है, कक्षा 9 और 11 और 26 अक्टूबर को कक्षा 6 से 8 के लिए 15 अक्टूबर तक पूरी की जाएगी। जिन आवेदकों ने पहले चरण में आवेदन किया है और उन्हें स्कूल आवंटित किए गए हैं या जो पहले से पढ़ रहे हैं या जिन्होंने निदेशालय के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों से पिछली कक्षा पास की है, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.