एक्सीडेंट का झांसा देकर खनन अधिकारी से ठगे एक लाख रुपये

Updated on 29-09-2020 12:06 AM

बिलासपुर   ठगों ने उनके पड़ोसी का मोबाइल हैक करके मैसेज भेजा कि वह तथा उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है तथा अस्पताल में भर्ती हैं डॉक्टर की फीस चुकानी है इसलिए तुरंत एक लाख रुपए भेज दें। इस पर खनन अधिकारी ने अपनी बेटी को एक लाख रुपए भेजने को कहा। बेटी ने गूगल के जरिए ठगों को रकम ट्रांसफर कर दी।

वारदात सरकंडा पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। खनन अधिकारी अजय तिवारी के मोबाइल पर शनिवार की सुबह 11:00 बजे उनके पड़ोसी सुधीर अग्रवाल का मैसेज आया।

मैसेज में लिखा था की मेरा तथा मेरी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है। हम दोनों अस्पताल में भर्ती हैं, तुरंत एक लाख रुपए की जरूरत है। मैसेज पढ़ते ही अजय तिवारी ने अपनी बेटी स्नेहा तिवारी को फोन करके एक लाख रुपए भेजने के लिए कह दिया। स्नेहा ने ठग द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर 7099488537 पर 5 बार में गूगल पे के जरिए एक लाख रुपए भेज दिए।

कुछ घंटे बाद ठग ने दोबारा 50 हजार रुपए की मांग की। इससे स्नेहा को शक हो गया और उसने पहले एक लाख रुपए वापस करने को कहा। साथ ही कहा कि दूसरा अकाउंट नंबर देने पर 50 हजार रुपए भेजेगी स्नेहा ने जब नंबर चेक किया तो यह किसी डॉ. शिवकुमार के नाम से फर्जी अकाउंट में दिखाने लगा। शाम को स्नेहा सरकंडा पुलिस थाने पहुंची और पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया।


 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.