खेत से घर आकर युवक ने लगा ली फांसी

Updated on 29-09-2020 12:05 AM

भोपाल। राजधानी के बैरसिया थाना इलाके में युवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय जय सिंह पिता केवट सिंह ग्राम सुहाया में रहता था। बीते दिन वह अपने परिवार के साथ खेत पर काम कर रहा था। कुछ देर काम करने के बाद वह वापस घर चला गया। बाद में परिवार के अन्य लोग घर पहुंचे तो उन्हें जय का शरीर फांसी के फंदे पर झूलता नजर आया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए मरचूरी भेज दिया। छानबीन में जुटी पुलिस का कहना है, कि घटनास्थल से फिलहाल ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.