अब कोरोना की जानकारी के नाम पर ठगने वाला गिरोह सक्रिय, सीबीआई ने जारी किया अलर्ट

Updated on 23-05-2020 03:59 PM

गिरोहबाजों का मुख्यालय झारखंड में होने की संभावना 
मुंबई। अबतक आपके बैंक एटीएम बंद होने की बात कह उसका डिटेल्स लेकर आपके बैंक खाते से पैसा उड़ाया जाता रहा है अब आपके मोबाइल पर कोरोना की जानकारी देने वाला फर्जी लिंक भेज कर आपके खाते से पैसा ठगने वाला गिरोह सक्रिय है | इस तरह के फर्जीवाजों से सावधान रहने के लिए सीबीआई ने अलर्ट जारी किया है| इन गिरोहबाजों का मुख्यालय का अभी तक पता नहीं चला है। बताया जा रहा है की सीबीआई के अलर्ट के बाद हर राज्य की पुलिस की साइबर सेल ऐसे मामलो की जांच कर रही है| इन गिरोहबाजों के निशाने पर मुंबई सहित देश के बड़े बड़े शहर है | मिली जानकारी के मुताबिक ठगो का गिरोह पहले मोबाइल का नंबर जमा करता है। एक साथ सैकड़ो मोबाइल पर कोरोना की विस्तृत जानकारी देते हुए एक लिंक अपडेट किया जाता है| उस मोबाइल धारक को कोरोना की जानकारी के लिए उस लिंक को ओपन करने का निर्देश दिया जाता है| आम आदमी कोरोना की नई अपडेट हेतु जैसे ही अपने मोबाइल से लिंक को ओपन करता है उसके बैंक अकॉउंट से जुड़े उसके मोबाइल से सारी जानकारी उस गिरोह के लोगों को मिल जाती है, जब तक उक्त मोबाईल धारक कोरोना की जानकारी समझ पाए उसका खाता साफ हो जाता है| इस मामले में सीबीआई के एक अधिकारी कहते हैं कि यह ऑन लाइन ठगी का सबसे बड़ा गिरोह झारखंड से यह कार्य करता है। कई साल पहले दिल्ली के एक आईपीएस अधिकारी के साथ हुई ठगी में पुलिस ने जब जांच किया था तो मामला उजागर हुआ था। कुल मिलाकर ठगों का यह गिरोह अब कोरोना की जानकारी देकर लोगो के जीवन भर की कमाई ठगने के अपराध को अंजाम दे रहा है।  
झारखंड से ऑपरेट होता है ये गोरखधंधा
सूत्रों की मानें तो ऑन लाइन फ्रॉड का ये गोरखधंधा झारखंड के दो-तीन जिलों से ऑपरेट होता है. स्थानीय पुलिस को सारी जानकारी है लेकिन मोटी कमाई के चलते हर कोई खामोश है. एक बैंक अधिकारी के अनुसार दूसरे राज्य की पुलिस जब छापा मारने जाती है तब उन गिरोहबाजों को इसकी भनक लग जाती है और वे अंडरग्राउंड हो जाते हैं. अब उन्हें जानकारी कैसे मिलती है इसका तो कोई पुख्ता सबूत नहीं है लेकिन चर्चा यही है कि दूसरे राज्यों की पुलिस को स्थानीय पुलिस को बता कर छापामारी करनी होती है और इसमें उन्हें स्थानीय पुलिस का भी सहयोग जरुरी रहता है और यहीं पर दूसरे राज्यों की पुलिस का मिशन ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाता। कहा जाता है कि स्थानीय पुलिस से उन गिरोहबाजों को छापामारी की भनक लग जाती है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.