10 में से नौ भारतीय खर्च को लेकर सतर्क - कोरोना के प्रसार और रोजगार की हो रही चिंता

Updated on 26-09-2020 08:34 PM

नई दिल्ली जानलेवा कोरोना वायरस को लेकर एक सर्वे में देश में 10 में से 9 लोगों ने इसको लेकर चिंता जतायी। इतना ही नहीं, आने वाले समय में खर्च को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही। 78 प्रतिशत भारतीय प्रतिभागियों ने कहा कि वे 'ऑनलाइन खरीदारी पसंद करेंगे जबकि वैश्विक औसत लगभग दो तिहाई है। ब्रिटेन के स्टैर्न्डर्ड चार्टर्ड बैंक ने इस संदर्भ में वैश्विक स्तर पर एक सर्वे किया है। बैंक ने गुरुवार को कहा, सर्वे में 90 प्रतिशत भारतीय प्रतिभागियों ने कहा कि महामारी ने उन्हें खर्च को लेकर सतर्क बना दिया है। सर्वे के अनुसार 76 प्रतिशत भारतीय प्रतिभागी यह महसूस करते हैं कि महामारी ने उन्हें अपने खर्चों के बारे में सोचने को मजबूर किया है। वहीं वैश्विक स्तर पर ऐसा सोचने वाले लोगों का प्रतिशत 62 है। यह बताता है कि भारतीय ज्यादा सतर्क हैं।

इसमें कहा गया है कि 80 प्रतिशत या तो बजट बनाने वाले साधानों का उपयोग कर रहे हैं या फिर ऐसे उपाय कर रहे हैं, जिसमें एक सीमा के बाद उनकी कार्ड से खर्च पर रोक लग जाये। सर्वे के अनुसार भारतीय अपना खर्च डिजिटल तरीके से अधिक करना चाहते हैं। ऑनलाइन सर्वे 12,000 लोगों के बीच किया गया। इसमें 12 देशों ब्रिटेन, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, केन्या, चीन, मलेशिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, ताइवान, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका... के बाजार शामिल हैं। यह सर्वे तीन हिस्सों में जारी किया जाना है। अभी दूसरा हिस्सा जारी किया है। सर्वे में इस बात का का पता लगाया कि कैसे महामारी ने जीवन जीने के तरीकों में बदलाव लाया है और आने वाले समय में क्या बदलाव बना रह सकता है। पहला सर्वे जुलाई में किया गया था। उसमें इस बात पर गौर किया गया था कि महामारी से आय पर क्या असर हुआ है। सर्वे में यह बात भी सामने आयी कि अब लोग ज्यादा खरीदारी ऑनलाइन करना पसंद कर रहे हैं।

महामारी से पहले केवल 54 प्रतिशत भारतीयों ने 'ऑनलाइन खरीदारी को तरजीह दी लेकिन अब यह बढ़कर 69 प्रतिशत हो गया है। सर्वे में 64 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि उन्होंने महामारी से पहले की तुलना में यात्रा/अवकाश पर खर्चों में कटौती की है। वैश्विक स्तर पर भी यह प्रतिशत 64 है। वहीं 56 प्रतिशत भारतीयों ने (वैश्विक स्तर पर 55 प्रतिशत) कपड़ों पर कम खर्च किये। सर्वे के अनुसार भारत में यह प्रवृत्ति बनी रहेगी। 41 प्रतिशत का कहना है कि वे यात्रा/अवकाश पर कम खर्च करेंगे जबकि 28 प्रतिशत ने कहा कि कपड़ों पर उनका व्यय कम होगा। भारतीयों में कोरोना वायरस संक्रमण में लगातार बढ़ते मामलों के साथ रोजगार और आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर एक अनिश्चितता पैदा हो रही है और इसका असर खर्च पर भी दिख रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.