ना मुंबई, ना बेंगलुरु... इस शहर को मिला 'बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड, लिस्ट में बिहार भी शामिल

Updated on 30-01-2026 01:15 PM
नई दिल्ली: हैदराबाद में चल रहे विंग्स इंडिया 2026 में अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट को ' बेस्ट एयरपोर्ट ' चुना गया है, जबकि HAL को 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए सम्मानित किया गया है। इसके अलावा पांच अलग-अलग कैटेगिरी साल में पांच से दस मिलियन पैसेंजर की कैटेगिरी में लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेस्ट एयरपोर्ट का खिताब मिला है। औद्योगिक और एयर कनेक्टिविटी में पिछड़े बिहार को भी एविएशन का अवॉर्ड मिला है। वहीं बेस्ट एविएशन कंपनी में इंडिगो को अवॉर्ड मिला है। नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडु की उपस्थिति में गुरुवार शाम हैदराबाद में आयोजित एक समारोह में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की गई।

नागर विमानन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और फिक्की द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित विंग्स इंडिया में HAL को 'आत्मनिर्भर भारत' के लिए सम्मानित किया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर को कनेक्टिविटी के लिए पहचान मिली है। इसके अलावा भारत के एविएशन सेक्टर में बेहतरीन काम करने वाले टॉप राज्यों और इनोवेटर्स को भी अवॉर्ड्स दिए गए हैं। इन अवॉर्ड्स के जरिए एयरपोर्ट्स, एयरलाइंस, सर्विस प्रोवाइडर्स, मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और राज्य सरकारों के कामों को सराहा गया।

किन-किन एयरपोर्ट को मिला अवॉर्ड्स

  • दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को 'बेस्ट एयरपोर्ट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला।
  • केम्पेगौडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु को सालाना 25 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर्स को संभालने के लिए 'बेस्ट एयरपोर्ट' चुना गया।
  • पुणे एयरपोर्ट ने 10 से 25 मिलियन पैसेंजर्स प्रति वर्ष (MPPA) कैटेगरी में टॉप अवॉर्ड जीता।
  • लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को 5 से 10 MPPA सेगमेंट में बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड मिला।
  • वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पोर्ट ब्लेयर को 5 मिलियन पैसेंजर्स से कम वाले एयरपोर्ट्स में बेस्ट चुना गया।
  • ईटानगर के होलांगी एयरपोर्ट ने RCS/UDAN स्कीम के तहत बेस्ट एयरपोर्ट का अवॉर्ड जीता।

एयरलाइंस और कनेक्टिविटी के अवॉर्ड्स

एयर इंडिया एक्सप्रेस को डोमेस्टिक कनेक्टिविटी के लिए अवॉर्ड मिला। स्टार एयर (घोडावत एंटरप्राइजेज प्रा. लि.) को रीजनल/UDAN कनेक्टिविटी के लिए सम्मानित किया गया। वहीं नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेशंस (NSOP) की बात करें तो इंडो पैसिफिक एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को NSOP-फिक्स्ड विंग अवॉर्ड मिला। पवन हंस लिमिटेड को NSOP-हेलीकॉप्टर के लिए अवॉर्ड दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.