श्रीलंका के खिलाफ नामीबिया की जीत ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन

Updated on 17-10-2022 05:43 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है और पहले ही मैच में टूर्नामेंट का एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। पहले मैच में श्रीलंका को नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। एशिया कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम की इस हार ने यह तो दिखा दिया है कि इस मेगा इवेंट में कोई भी टीम विरोधी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती है। श्रीलंका की इस हार ने एक तरह से टीम इंडिया की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फॉर्मेट के हिसाब से ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में चार-चार टीमें हैं और इन आठ टीमों से चार टीमें ही सुपर-12 में पहुंचेंगी।

सुपर-12 की आठ टीमें पहले से ही तय हैं, जबकि बाकी चार को इसके लिए क्वॉलिफाई करना होगा। श्रीलंका, वेस्टइंडीज, नीदरलैंड, नामीबिया, यूएई, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे में से चार टीमें ही सुपर-12 में पहुंच पाएंगी। ग्रुप-ए की पहले नंबर की टीम और ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम ग्रुप-1 में पहुंचेंगीं, जहां अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड पहले ही मौजूद हैं। ऐसे ही ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम और ग्रुप बी की पहले नंबर की टीम ग्रुप-1 में पहुंचेंगी।

ग्रुप-1 में इंडिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश पहले से मौजूद हैं। वेस्टइंडीज अगर ग्रुप बी में टॉप पर रहता है और श्रीलंका अगर ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर रहती है, तो ऐसे में भारत के ग्रुप में श्रीलंका और वेस्टइंडीज पहुंचेंगे और ग्रुप-2 टूर्नामेंट का ग्रुप ऑफ डेथ बन जाएगा। ग्रुप-1 और ग्रुप-2 की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। ऐसे में टीम इंडिया के लिए अभी से सेमीफाइनल का राह कुछ आसान नजर नहीं आ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.