800 करोड़ के मालिक हैं नागार्जुन:ब्रह्मास्त्र के लिए अमिताभ से ज्यादा फीस ली

Updated on 29-08-2022 07:15 PM

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन का आज 63वां बर्थडे है। 29 अगस्त 1959 को जन्मे नागार्जुन ने हिंदी और साउथ की करीब 100 फिल्मों में काम किया है। नागार्जुन ने 1986 में रिलीज हुई साउथ फिल्म विक्रम से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म 'शिवा' (1990) से अपना सफर शुरू किया था। उन्हें नौ राज्य नंदी अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। नागार्जुन 2012-13 की फोर्ब्स की लिस्ट में इंडिया के टॉप-100 लोगों में 56 और 61वें नंबर पर रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र के लिए अमिताभ बच्चन से ज्यादा फीस ली

नागार्जुन 9 सिंतबर को रिलीज होने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी राॅय और अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं। फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने करीब 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। वहीं इस फिल्म के लिए नागार्जुन ने करीब 11 करोड़ फीस ली है।

दीवनगी इतनी की फैंस ने बनवा दिया मंदिर

फिल्मों में एक्टिंग के कारण नागार्जुन की जबरदस्त फैन फाॅलोइंग है। फैंस की दीवानगी इस कदर है कि नागार्जुन के एक डाय हार्ट फैन ने 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘अन्नमय्या’ से इंस्पायर को एक भव्य अन्नामाचार्य का मंदिर बनवा दिया था।

फैंस ने मंदिर के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए जुटाए

 इस मंदिर को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रहने वाले अक्किनेनी नागार्जुन के फैन सुधाकर स्वामी ने बनवाया था। उन्होंने इस मंदिर की नींव 1997 में फिल्म ‘अन्नमय्या’ देखने के बाद रखी थी। 22 साल के लंबे इंतजार के बाद ये मंदिर बन कर तैयार हुआ था। इस मंदिर के निर्माण में सुधाकर स्वामी के दोस्तों ने भी मदद की थी। नागार्जुन के फैन ने तो मंदिर के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि जुटाई थी। इस मंदिर का नाम श्री अन्नामय्या स्वामी मंदिरम है।

800 करोड़ के मालिक हैं नागार्जुन

नागार्जुन 800 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वो अन्नपूर्णा स्टूडियो प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैं और ये स्टूडियो लगभग 7 एकड़ में फैला हुआ है। इसके अलावा वो अन्नपूर्णा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ फिल्म एंड मीडिया, हैदराबाद के प्रेसिडेंट भी हैं। साथ ही उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में करीब 40 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला है। नागार्जुन दो रेस्टोरेंट के मालिक हैं, हैदराबाद में N-Grill नाम से उनका रेस्टोरेंट है। वहीं दूसरा चाइनीज रेस्टोरेंट है, जिसका नाम एन एशियन है।

दो शादियों के बाद तबु से रहा अफेयर

नागार्जुन ने दो शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी 1984 में लक्ष्मी दग्गुबती से की थी। मजह 6 साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम नागा चैतन्य है। इसके बाद उन्होंने 1992 में एक्ट्रेस अमाला से शादी की। इस शादी से भी उन्हें एक बेटा है जिसका नाम अखिल अक्किनेनी है। नागार्जुन के दोनों बेटे साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। शादीशुदा होने के बाद भी नागार्जुन का अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस तबु के साथ था। इनके अफेयर के चर्चे बहुत थे, लेकिन नागार्जुन अपनी वाइफ को तलाक नहीं देना चाहते थे इसलिए दोनों अलग हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.