नागा चैतन्य ने किया अपने टैटू को लेकर खुलासा:बोले- ये मेरी और सामंथा की वेडिंग डेट मोर्स कोड में लिखी हुई है

Updated on 10-08-2022 05:31 PM

नागा चैतन्य ने हाल ही में अपनी बाजू पर बने टैटू के बारे में खुलासा करते हुए अपने फैंस को इसे कॉपी करने से मना किया है। एक इंटरव्यू में नागा ने बताया कि इस टैटू में उनकी और सामंथा रुथ की वेडिंग डेट मोर्स कोड में लिखी हुई है। साथ ही एक्टर ने कहा कि अलग होने के बाद उन्होंने कभी इस टैटू को हटाने के बारे में नहीं सोचा है।

फैंस को किया टैटू कॉपी करने से मना
नागा ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान कहा, "मैं ऐसे कुछ फैंस से मिला, जिन्होंने मेरे नाम का टैटू बनवा रखा है। कुछ ऐसे भी फैंस जिन्होंने मेरे टैटू को कॉपी करके बनाया हुआ था। मैं आप सबको बता दूं कि यह कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे आपको कॉपी करना चाहिए। यह मेरी शादी की तारीख है। इसलिए, मैं नहीं चाहता कि फैंस ये टैटू बनवाएं। मुझे यह देखकर खराब लगता है, क्योंकि लाइफ में बहुत सारी चीजें बदल जाती हैं और मैं भी इस टैटू को बदल सकता हूं।"

सामंथा से कभी टकराए तो करेंगे हग
नागा से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने इस टैटू को हटवाने का नहीं सोचा? एक्टर ने कहा, "नहीं मैंने इस बारे में नहीं सोचा और यह ठीक है।" साथ ही उनसे पूछा गया कि अगर कभी वो अपनी वाइफ से टकरा गए तो क्या करेंगे? उन्होंने कहा, "मैं हैलो बोलूंगा और उसे हग करूंगा।"

सामंथा ने बताया था 'ऐरो' के पीछे का मीनिंग
चैतन्य के टैटू में दो ऐरो भी बने हुए हैं, जो उन्होंने सामंथा के साथ बनवाया था। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर मैचिंग टैटू का मतलब बताया था, मेरे टैटू का मीनिंग है कि अपनी रियलटी खुद क्रिएट करें। साथ ही सामंथा ने अपनी डेब्यू फिल्म 'ये माया चेसावे' के पहले के तीन शब्द लिखवा रखे हैं। इस फिल्म में सामंथा और नागा ने पहली बार साथ काम किया था।

सामंथा और नागा अक्टूबर 2022 में हुए थे अलग
सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने जनवरी 2017 में हैदराबाद में सगाई की थी। दोनों उसी साल 6 अक्टूबर को गोवा में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 4 साल बाद 2 अक्टूबर 2022 को दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए अलग होने की अनाउंसमेंट की थी।

नागा 'लाल सिंह चड्ढा' से कर रहे बॉलीवुड डेब्यू
नागा जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी फिल्म टॉम हैंक्स स्टारर फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। नागा और आमिर के अलावा फिल्म में करीना कपूर और मोना सिंह भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.