
क्या है मांग
कर्मचारी नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन, स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी सहित 9 प्रमुख मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रशासन ने डायरेक्टर ऑफ हेल्थ सर्विसेज के ऑफिस से मुख्यमंत्री के घर तक न्याय मार्च निकालने से रोक दिया।
आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें अनसुनी रही हैं। रेडियोलॉजी टेक्नीशियनों का रेडिएशन अलाउंस 35 वर्षों से सिर्फ 50 रुपये है, जबकि अन्य राज्यों में यह 1,500–2,500 रुपये है। अब तक 20 कर्मचारियों की कैंसर से मौत हो चुकी है और छह अभी इलाजाधीन हैं।
कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कौरव ने बताया कि अब हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन रोकते हुए कर्मचारियों से परिसर में ही विरोध करने और मेमोरेंडम सौंपने को कहा।
जेपी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी तब तक नारेबाजी जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं, जब तक कोई अधिकारी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता।
आउटसोर्स कर्मचारियों की 9-सूत्रीय मांगें
खाली पड़े तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमित भर्ती
प्रदेश में स्थायी नीति लागू
न्यूनतम वेतन 21,000 रुपये
1 अप्रैल 2024 से वेतन का 11 महीने का एरियर
निजी एजेंसियों के बजाय सीधे बैंक भुगतान
सरकारी छुट्टियों का लाभ
नियमित भर्ती में 50% आरक्षण
स्वास्थ्य बीमा
ग्रेच्युटी का लाभ