MP मेडिकल पीजी काउंसलिंग; परसेंटाइल घटते ही 1400 नए दावेदार, 16 फरवरी को होगा सीटों का आवंटन

Updated on 13-02-2026 11:37 AM

भोपाल। मेडिकल कालेजों में एमडी-एमएस(NEET PG Counselling) में प्रवेश के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा परसेंटाइल कम किए जाने के बाद मध्य प्रदेश में 1400 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। 16 फरवरी को इनको सीटों का आवंटन कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी 17 से 19 फरवरी के बीच प्रवेश ले सकेंगे। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि रिक्त सीटों में अधिकतर आरक्षित श्रेणियों की हैं। इसमें भी गैर चिकित्सकीय (नाम-क्लीनिकल) विषयों की सीटें ज्यादा है। ऐसे में सीट आवंटन के बाद यह नहीं कहा जा सकता कि सभी भर जाएंगी।

इस तरह है परसेंटाइल

बता दें, अनारक्षित वर्ग के लिए कटआफ परसेंटाइल सात, दिव्यांगों के लिए पांच और एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने रिक्त सीटों का चार्ट भी जारी कर दिया है। इसमें 13 शासकीय मेडिकल कालेजों की 344 और निजी मेडिकल कालेजों की 877 सीटें सम्मिलित हैं। सीट चार्ट के अनुसार शासकीय मेडिकल कालेजों में रिक्त सीटों में अधिकतर इंस्टीट्यूशनल कोटे की हैं। यह सीटें उन अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होती हैं जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और यहीं से एमबीबीएस किया है। इनके नहीं मिलने पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों से सीट भरी जाती है।निजी कॉलेजों में भी सीटें खाली

निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआइ कोटे की 137 सीटें रिक्त हैं। हालांकि, काउंसलिंग कमेटी के सदस्यों का कहना है कि परसेंटाइल घटाए जाने के बाद नेशनल टेस्टिंग( NTA NEET) एजेंसी से कुछ और अभ्यर्थियों की सूची आएगी। इन्हें भी प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि अभी तक दो चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई है। अब मापअप चरण आयोजित किया जाना है। नीट प्रारंभ होने के बाद पहली बार परसेंटाइल इतना काम किया गया है।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.