टाटा ग्रुप पर वेब सीरीज बनाएगा मोशन पिक्चर्स

Updated on 10-02-2022 06:15 PM



टाटा ग्रुप भारत के सबसे कामयाब और पावरफुल बिजनेस ग्रुप्स में गिना जाता है। दुनिया भर के करोड़ों बिजनेस स्टूडेंट्स रतन टाटा को आइडल के तौर पर देखते हैं। टाटा ग्रुप की रियल लाइफ जर्नी से तो इस देश के लोग जुड़े ही रहे हैं लेकिन अब हमें ये पूरा सफर जल्द ही स्क्रीन पर भी देखने को मिलेगा। कंपनी का इतिहास करीब तकरीबन 200 साल का रहा है और अब इसे एक वेब सीरीज में दिखाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऑलमाइटी मोशन पिक्चर्स इस वेब सीरीज को बनाने जा रहा है। इस सीरीज के कुल 3 सीजन बनाए जाएंगे और अगले 6 से 7 महीने के भीतर इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। अभी इस वेब सीरीज को लेकर प्री-प्रोडक्शन और रिसर्च से जुड़ा काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बिना कड़ी रिसर्च के कहानी दिखाना नाइंसाफी होगा। रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स का फोकस पूरे ग्रुप पर रहेगा ना कि सिर्फ रतन टाटा के ऊपर। सीरीज की कहानी सीनियर जर्नलिस्ट गिरिश कुबेर की किताब पर आधारित है। जिसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह इस दिग्गज बिजनेस ग्रुप ने नेशन बिल्डिंग का काम किया है। जिस किताब पर इस सीरीज को बनाया जा रहा है उसका नाम है- द टाटास: हाव ए फैमिली बिल्ट ए बिजनेस और ए नेशन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
 05 March 2026
एक्टर सोनू सूद ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में सैंकड़ों लोगों की मदद की थी और 'मसीहा' बनकर उभरे थे। तबसे वह लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं।…
 05 March 2026
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायणम्' के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में भगवान राम की भूमिका में नजर आ रहे रणबीर कपूर लंबे बालों…
 05 March 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक…
 03 March 2026
पहले जब भी होली की बात होती थी 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' और 'अंग से अंग लड़ाना' जैसे गाने जुबां पर चढ़ जाते थे और खूब बजाए भी जाते…
 03 March 2026
अरिजीत सिंह हाल के दिनों में बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास की घोषणा को लेकर काफी चर्चा में रहे। पिछले दिनों आमिर खान अरिजीत सिंह के होमटाउन पहुंचे थे।…
 03 March 2026
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी…
Advt.