राहुल गांधी के आरोप पर मोदी के मंत्री का पलटवार 8 साल पहले कांग्रेस की ही थी सरकार

Updated on 10-02-2022 05:54 PM

नई दिल्ली । केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने  स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आठ साल पहले शुरू की गई थी, जब कांग्रेस केंद्र और राज्य दोनों ही जगहों पर सत्ता में थी। रेड्डी ने कहा, “स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी एक निजी आध्यात्मिक इकाई की एक परियोजना है, जिसकी कल्पना 8 साल पहले की गई थी। उस समय केंद्र और राज्य दोनों में कांग्रेस सत्ता में थी। प्रतिमा के लिए 100 प्रतिशत फंड निजी तौर पर जुटाए गए। भारत सरकार ने इसके लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं दी है। यह प्रतिमा पीएम के आत्मानिर्भर भारत के आह्वान से पहले की है। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि तेलंगाना में रामानुजाचार्य की 216 फीट की मूर्ति, जिसे स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी के रूप में जाना जाता है, चीन में बनी है। राहुल गांधी के आरोप उन रिपोर्टों पर आधारित हैं जिनमें दावा किया गया था कि 5 फरवरी को पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया 135 करोड़ की प्रतिमा चीन के एर्सुन कॉर्पोरेशन द्वारा बनाया गया है।  संस्कृति मंत्री ने अपने ट्वीट में वायनाड के संसद राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि यह “केवल उनकी अपनी अज्ञानता और छिछलेपन को उजागर करता है”। उन्होंने कहा, “तथ्यों को जाने बिना बड़बड़ाते हुए वह खुद को डुबोते रहते हैं और अपनी पार्टी को धूल में मिलाते हैं।” प्रतिमा के इतिहास के बारे में बताते हुए रेड्डी ने कहा कि 12 मई, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान से पहले इसकी कल्पना की गई थी। स्टैच्यू ऑफ इक्वैलिटी के बारे में राहुल गांधी का दावा कथित तौर पर अगस्त 2015 में एर्सुन कॉर्पोरेशन और भारत के बीच एक अनुबंध पर आधारित है। राहुल गांधी ने जिन रिपोर्टों का हवाला दियाहै, उनमें कहा गया था कि चीन में इसका प्रमुख काम किया गया था और प्रतिमा को 1,600 टुकड़ों में भारत लाया गया था। स्थापना में लगभग 15 महीने लगे। एक भारतीय कंपनी ने भी अनुबंध के लिए बोली लगाया था। इससे राहुल गांधी का चीन को लेकर पीएम मोदी पर हमला मजबूत होता है। संसद में अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि चीनियों की स्पष्ट दृष्टि है कि वे क्या करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत ने चीन और पाकिस्तान को करीब आने दिया है, जो सबसे बड़ी रणनीतिक गलती रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.