मोदी सरकार का एक वर्ष कार्यकाल गौरवशाली : प्रहलाद पटैल

Updated on 07-06-2020 11:44 PM
सागर− आज केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सागर पहुंचे जहॉ इन्हाेने कार्यकर्ताओं  को संबोधित करते हुये मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल पर बोलते हुये कहा  कि माेदी सरकार का बीते एक वर्ष का कार्यकाल अनेक उपलब्धि के लिये हमेशा के लिये जाना जायेगा। यह एक वर्ष सरकार द्वारा उठाये गये उन कदमों के लिये भी याद किया जायेगा जो कोरोना जैसी महामारी से पैदा हुए संकटकाल को चुनौती के रूप में स्वीकार करने और उससे लड़कर देश को अपने पैरो पर खड़ा करने के लिये उठाये गये है। 

यह बात केन्द्रीय राज्य मंत्री  प्रहलाद पटेल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सागर में पत्रकार बंन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कही। श्री पटेल ने कहा कि धारा 370 और अनुच्छेद 35 ए जम्मू कश्मीर को भारत से विभाजित करता था। देश की एकता को खंडित करने वाले ऐसे प्रावधान के खात्मे की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। लेकिन देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने धारा 370 एवं अनुच्छेद 35 ए खत्म करके असंभव को संभव कर दिखाया। इसी तरह मुस्लिम बहनों के लिये सामाजिक अभिश्राप ट्रिपल तलाक को समाप्त करके देश की लगभग 10 करोड़ माताओं बहनों को इस सामाजिक कुरीति से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि यह वर्ष भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा करने के लिये हमेशा याद किया जावेगा। 
 प्रहलाद पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन से प्रभावित लगभग 80 करोड़ लोगों को 3 महीनें तक राशन मुफ्त पहुंचाने का प्रबंध मोदी सरकार ने समय रहते किया। इतना ही नहीं जिनके पास राशनकार्ड नहीं है उन्हें भी 10 किलों गेहूं तथा 2 किलो दाल मुफ्त में देने का काम सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष मोदी सरकार के लिये परीक्षा और चुनौतियों का वर्ष था। मुझे ये बताते हुये बहुत प्रसन्नता हो रही है कि इस परीक्षा की घड़ी में हमारे देश का नेतृत्व अब्बल दर्जे में पास हुआ है मोदी सरकार ने इस वर्ष काम करने की जो गति रही उस गति का कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने आत्म निर्भर भारत की जो घोषणा की है वह देश के स्वाभिमान ओर उसकी ताकत को जगाने के लिये है और लोकल के लिये वोकल की बात कही है वह हमारी प्राचीन अर्थ व्यवस्था का आधार है। हमारे गांव एवं किसान आज भी इस व्यवस्था के चलते ताकतवर और प्रभावी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.