मोदी बोले- पूर्वी भारत देश का विकास इंजन:ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा

Updated on 28-01-2025 01:42 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब भारत का वैश्विक विकास में बहुत बड़ा योगदान हुआ करता था, तो भारत के पूर्वी हिस्से का उसमें बहुत बड़ा योगदान था। ओडिशा दक्षिण पूर्व एशिया के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करता था।

मोदी मंगलवार को ओडिशा के भुवनेश्वर पहुंचे हैं। उन्होंने यहां ओडिशा सरकार की बिजनेस समिट 'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025' का उद्घाटन किया। ये कॉन्क्लेव 28 से 29 जनवरी तक जनता मैदान में आयोजित हो रहा है।

अपने संबोधन में पीएम ने कहा- मुझे बताया गया है कि यह ओडिशा के इतिहास का सबसे बड़ा निवेशक सम्मेलन है। इसमें 5 से 6 गुना अधिक निवेशक भाग ले रहे हैं। मैं इसके लिए ओडिशा सरकार को बधाई देता हूं।

कॉन्क्लेव में लगभग 3,000 नेशनल-इंटरनेशनल इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर्स और उद्योग हितधारक शामिल हुए हैं। इसके अलावा 500 विदेशी निवेशकों, 17 देशों के प्रतिनिधियों समेत लगभग 7,500 प्रतिनिधि भाग लिया है।

यहां 5 प्रमुख एरिया IT, रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल, केमिकल और फूल प्रोसेसिंग पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पीएम मोदी की इस महीने में ओडिशा में उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले 9 जनवरी को उन्होंने इसी जगह पर प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया था।

पीएम के संबोधन की खास बातें...

रिसर्च और इनोवेशन पर

आज के समय में रिसर्च और इनोवेशन की जरूरत है। सरकार रिसर्च के लिए एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए एक विशेष कोष भी बनाया गया है। उद्योगों को आगे आना चाहिए और सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए, यह सभी की अपेक्षा है।

देश के MSME सेक्टर पर

सरकार के प्रयासों के बीच मेरा आपसे कुछ आग्रह भी है। तेजी से बदलती दुनिया में आप ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देख रहे हैं। भारत बिखरी हुई सप्लाई चेन और आयात आधारित सप्लाई चेन पर ज्यादा भरोसा नहीं कर सकता। हमें भारत में भी एक सशक्त सप्लाई चेन बनानी है जिस पर वैश्विक उतार चढ़ाव का कम से कम असर पड़े। ये सरकार के साथ साथ इंडस्ट्री का भी बहुत बड़ा दायित्व है। इसलिए आप जिस भी क्षेत्र में हैं, उस से जुड़े MSMEs को सहायता करें।

सर्विस सेक्टर और क्वालिटी प्रोडक्ट्स पर

भारत की अर्थव्यवस्था के दो बड़े स्तंभ हैं। हमारा इनोवेटिव सर्विस सेक्टर और भारत के क्वालिटी प्रोडक्ट्स, देश की तेज प्रगति केवल कच्चा माल के निर्यात से संभव नहीं है। इसलिए हम पूरे इको सिस्टम को बदल रहे हैं। नए विजन के साथ काम कर रहे हैं।

भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर

21वीं सदी के भारत के लिए यह युग कनेक्टेड इन्फ्रास्ट्रक्चर और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का है। भारत अभूतपूर्व गति और पैमाने पर विशेषीकृत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है। यह भारत को निवेश के लिए एक बेहतरीन रास्ता बनाएगा। पूर्व और पश्चिम के समुद्र तट को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। भारत का एक बड़ा हिस्सा, जो पहले जमीन से घिरा हुआ था। अब समुद्र तक पहुंच पा रहा है।

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का जिक्र किया

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- आपने मुंबई और अहमदाबाद में आयोजित कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की शानदार तस्वीरें देखी होंगी। यह दर्शाता है कि भारत में लाइव कॉन्सर्ट की अपार संभावनाएं हैं। दुनिया भर के बड़े कलाकार भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि राज्य और निजी क्षेत्र आवश्यक बुनियादी ढांचे और कौशल पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2025
ओडिशा में अग्निवीर योजना में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 3 नेवी अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। खुर्दा पुलिस ने गुरुवार को ये कार्रवाई की। एक अफसर…
 25 April 2025
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मजीठिया की जमानत रद्द करने की पंजाब सरकार की याचिका…
 25 April 2025
बहराइच में राइस मिल का ड्रायर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार सुबह 7 बजे हुआ। इस दौरान मिल में…
 25 April 2025
पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से पकड़े BSF जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 48 घंटे बाद भी नहीं छोड़ा। इसको लेकर BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स की मीटिंग भी बेनतीजा रही। पहलगाम…
 25 April 2025
राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछने के बाद…
 25 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। गुरुवार देर रात भारत की तरफ से पाकिस्तान को…
 25 April 2025
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना और आतंकियों के बीच चल रहे एनकाउंटर में 1 आतंकी मारा गया है। वहीं, 2 जवान घायल हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार…
 25 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि हम स्वतंत्रता सेनानियों…
 24 April 2025
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राज्य वक्फ बोर्ड में नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा- राज्य बार काउंसिल का एक्टिव मेंबर ही राज्य वक्फ बोर्ड का सदस्य…
Advt.