एमपी के शहरों में बनेंगे आधुनिक पार्सल हब, निदेशक डाक सेवाएं आर.एस. रघुवंशी ने बताया विश्वविद्यालयों में कैसे बदलेंगे पोस्ट ऑफिस

Updated on 30-05-2026 01:37 PM

भोपाल। डिजिटल दौर में भारतीय डाक विभाग तेजी से खुद को बदल रहा है। एक समय था जब पोस्ट ऑफिस का मतलब केवल चिट्ठियां, मनीऑर्डर और रजिस्ट्री होता था, लेकिन अब यह विभाग बैंकिंग, बीमा, आधार, पासपोर्ट और ई-कॉमर्स जैसी सेवाओं का बड़ा केंद्र बन चुका है। निदेशक डाक सेवाएं आर.एस. रघुवंशी से बातचीत में डाक विभाग के बदलते स्वरूप, नई तकनीक और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई अहम बातें सामने आईं।

सवाल: क्या डिजिटल युग में चिट्ठियों का महत्व कम हो गयाजवाब: आज मोबाइल, ईमेल और सोशल मीडिया के कारण व्यक्तिगत चिट्ठियों का चलन पहले की तुलना में कम हुआ है। लोग तुरंत संवाद कर लेते हैं, इसलिए पत्र लिखने की आदत घटी है। लेकिन हाथ से लिखे पत्रों की भावनात्मक अहमियत आज भी बनी हुई है। कई लोग पुराने पत्रों को यादों के रूप में संभालकर रखते हैं। सवाल: नई पीढ़ी को पत्र लेखन से जोड़ने के लिए विभाग क्या कर रहा है?

जवाब: भारतीय डाक विभाग जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेटर राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। स्कूलों के बच्चे इसमें भाग लेते हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में लेखन क्षमता, भाषा की समझ और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना है।

सवाल: आज पोस्ट आफिस की सबसे बड़ी भूमिका क्या है?

जवाब: अब पोस्ट आफिस केवल डाक सेवा तक सीमित नहीं है। आधार अपडेट, पासपोर्ट सेवा, बैंकिंग, बीमा और सरकारी योजनाओं की सुविधाएं भी पोस्ट आफिस के माध्यम से दी जा रही हैं। देशभर में डेढ़ लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस हैं, जिनकी पहुंच गांव-गांव तक है।

सवाल: ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग कैसे काम कर रहा है?

जवाब: ग्रामीण इलाकों में लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए “ग्रामीण डाक चौपाल” जैसी पहल शुरू की गई है। गांवों में बैठकों के जरिए लोगों को बचत योजनाओं, बीमा और सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जाती है। महिला कर्मचारियों की भागीदारी भी बढ़ी है, जिससे ग्रामीण महिलाओं तक बेहतर पहुंच बनी है।

सवाल: रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट को लेकर लोगों में क्या भ्रम है?

जवाब: कई लोग समझते हैं कि रजिस्ट्री अलग सेवा है, जबकि रजिस्ट्रेशन वास्तव में एक सुरक्षा सुविधा है। अब स्पीड पोस्ट के साथ भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। इससे संवेदनशील दस्तावेज केवल संबंधित व्यक्ति को ही सौंपे जाते हैं।

सवाल: डिजिटल तकनीक में डाक विभाग क्या बदलाव कर रहा है?

जवाब: हमने एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलाजी (एपीटी 2.0) प्लेटफार्म शुरू किया है। ग्राहक अब घर बैठे पार्सल बुक कर सकते हैं और आनलाइन ट्रैकिंग के जरिए उसकी पूरी जानकारी देख सकते हैं। मोबाइल अलर्ट सिस्टम भी शुरू किया गया है, जिससे डिलीवरी की सूचना सीधे ग्राहक तक पहुंचती है।

सवाल: ई-कामर्स सेक्टर में इंडिया पोस्ट की क्या भूमिका है?

जवाब: ई-कामर्स तेजी से बढ़ रहा है और इंडिया पोस्ट इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। कई ई-कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में डिलीवरी के लिए इंडिया पोस्ट के नेटवर्क का उपयोग कर रही हैं। हमारे पास गांव-गांव तक पहुंच है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

सवाल: क्या विभाग भविष्य के लिए कोई बड़ी योजना बना रहा है?

जवाब: भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहरों में आधुनिक पार्सल हब और वेयरहाउस बनाने की योजना पर काम चल रहा है। आने वाले पांच सालों में हमारा लक्ष्य पार्सल और ई-कॉमर्स डिलीवरी के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा और भरोसेमंद नेटवर्क बनना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 May 2026
भोपाल, फेस रिकगनिशन अटेंडेंस शुरू हुए 6 महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नगर निगम मेंं बिना ड्यूटी किए सैलेरी लेने की शिकायत आ रही है।हाल ही में जोन…
 31 May 2026
भोपाल, मप्र में ‘मसाला गुटखा’ (यानी तंबाकूयुक्त पान मसाला) पर प्रतिबंध लगे 14 साल बीत चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों के बिल्कुल उलट है। 1 अप्रैल 2012 में जब…
 31 May 2026
भोपाल। मॉडल एवं एक्टर त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु के बहुचर्चित मामले में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। सीबीआई को पता लगा…
 31 May 2026
भोपाल, भोपाल में शुक्रवार को NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस छात्र संगठन NSUI ने बड़ा प्रदर्शन किया। NSUI के सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास घेराव…
 31 May 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में 31 मई को प्रस्तावित धर्मसभा फिलहाल टल गई है। धर्मरक्षक संस्था द्वारा गांधीनगर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद मामला…
 31 May 2026
भोपाल, अबकी बार नौतपा में मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी-हीटवेव (लू) की बजाय आंधी-बारिश और ओले गिर रहे हैं। नौतपा के छठें दिन शनिवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश…
 31 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और जबलपुर में फूड डिलीवरी कर्मचारियों पर हमले और लूटपाट की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।गुरुवार-शुक्रवार की…
 31 May 2026
भोपाल। लव जिहाद, दुष्कर्म और जबरन मतांतरण करवाने के भोपाल के एक प्रकरण की पीड़ित युवती की शुक्रवार सुबह शहर के बड़ा तालाब में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई…
 30 May 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने इंदौर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती को जब आरोपित की…
Advt.