भारत में बैन होंगे सस्ते चाइनीज फोन

Updated on 09-08-2022 06:26 PM

भारत में चाइनीज ऐप्स के बैन के बाद अब चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के कुछ मोबाइल फोन पर बैन लगाने की तैयारी हो चुकी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत जल्द ही चीनी स्मार्टफोन कंपनियों के ऐसे स्मार्टफोन पर बैन लगा सकता है जिनकी कीमत 12,000 रुपए (150 डॉलर) से कम है। बता दें कि चीन की कंपनियां लो बजट फोन वाले सेगमेंट में दुनियाभर में सबसे आगे हैं। सोर्स का कहना है कि इस कदम से उन्हें यहां से बाहर कर लोकल मैन्युफैक्चरर्स को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है।

इस फैसले से सबसे बड़ा झटका शाओमी को लगेगा, क्योंकि बजट स्मार्टफोन बेचने में यह नंबर 1 कंपनी है। इसके बाद आईटेल, टेक्नो और इन्फिनिक्स जैसे सस्ते फोन बनाने वाली ट्रांससियन के मार्केट पर भी इस फैसले से असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि चीनी कंपनियों के आने से लावा और माइक्रोमैक्स जैसी घरेलू कंपनियों के स्मार्टफोन की बिक्री पर बुरा असर पड़ा था।

यह जानकारी सेंसटिव होने की वजह से खबर देने वाले ने अपनी पहचान उजागर नहीं की है।

एपल और सैमसंग पर असर नहीं
रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल और सैमसंग कंपनी के फोन की कीमतें ज्यादा होने से उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि इस रिपोर्ट पर शाओमी, रियलमी और ट्रांससियन से पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वही भारत के IT मिनिस्ट्री के प्रवक्ताओं ने भी ब्लूमबर्ग न्यूज की पूछताछ का जवाब नहीं दिया।

चीन में लॉकडाउन के वक्त भारत में खूब बिके फोन
भारत में एंट्री लेवल मार्केट से बाहर किए जाने पर शाओमी और उसके साथ की दूसरी कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा। इन कंपनियों ने चीन में लॉकडाउन के बाद भारत में काफी ग्रोथ किया है। चीन में कोरोना के चलते फोन्स की मांग लगभग खत्म हो गई थी।

मार्केट को ट्रैक करने वाले काउंटरपॉइंट के मुताबिक जून 2022 तक की तिमाही में 12000 रुपए (150 डॉलर) से कम के स्मार्टफोन्स की एक तिहाई हिस्सेदारी थी। इसमें चीनी स्मार्टफोन कंपनियों की हिस्सेदारी 80% थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.