सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर लगी मिशेल स्टार्क की तीखी बाउंसर

Updated on 17-10-2022 05:36 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अहम मुकाबलों से पहले वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के अलावा सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। मैच के दौरान सूर्यकुमार और मिशेल स्टार्क के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। 19वें ओवर के दौरान स्टार्क की एक गेंद सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर भी जाकर लगी।

सूर्यकुमार ने इस मैच में भी अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 32 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके और मिशेल स्टार्क के बीच 19वें ओवर में रोमांचक जंग देखने को मिली। 19वें ओवर से पहले सूर्यकुमार यादव ने स्टार्क की एक ही गेंद खेली थी। सूर्यकुमार यादव की ताकत विकेट के पीछे ज्यादा रन बटोरने की है, स्टार्क के खिलाफ भी उन्होंने ऐसा करना चाहा, मगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया।

जब सूर्यकुमार यादव स्कूप लगाना चाहते थे तो स्टार्क ने फूल लेथ गेंद डालकर रोका और फिर अचानक एक तीखा बाउंसर डालकर उन्हें परेशान भी किया। स्टार्क की यह बाउंसर काफी तेज थी जो सीधा सूर्यकुमार यादव के हेलमेट पर जाकर लगी। इस बाउंसर के बाद मैच कुछ देर के लिए रुका क्योंकि नियमों के अनुसार हेलमेट पर गेंद लगने के बाद टीम के डॉक्टर को मैदान पर आना जरूरी हो जाता है। ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर सूर्यकुमार एक भी रन नहीं बटोर पाए। स्टार्क ने 19वें ओवर से मात्र चार रन खर्च किए जिसमें एक रन वाइड का था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.