मंत्री डंग ने की संविधान की हत्या!

Updated on 23-10-2020 11:44 PM

भोपाल। प्रदेश के मंदसौर ‎‎जिले की सुवासरा तहसील के गांव गुराड़िया विजय में मंत्री हरदीपसिंह डंग के पक्ष में जनसंपर्क करने पहुंची उनकी पत्नी असमीत कौर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को एक युवक ने खासी खरी खोटी सुनाई। युवक ने मंत्री डंग की पत्नी एवं मोर्चा की महिलाओं से कहा कि मंत्री डंग ने संविधान की हत्या की है। लोकतंत्र की हत्या करने वाला ये जिले का पहला गद्दार है। उन्हें क्या जरूरत थी पार्टी बदलने की। संविधान का भी मजाक उड़ाया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि मंत्री डंग ने पार्टी बदलकर कुछ गलत नहीं किया। अब वे सही पार्टी में गए है। महिलाओ ने युवक से तर्कवितर्क भी किए। लेकिन युवक ने सभी को खूब सुनाई। अंततः मंत्री डंग की पत्नी सहित सभी महिलाएं वापस लौट गई।सुवासरा तहसील के ही गांव किशोरपूरा में एक महिला ने मंत्री डंग को खूब सुनाई। महिला ने कहा कि पिछली बार हमने डंग से कहा था कि हमारे यहां पेयजल की व्यवस्था करा दो। लेकिन मंत्रीजी ने पानी की व्यवस्था तो की नहीं, नोट लेकर पार्टी बदल ली। हमारी सुविधाओं पर ध्यान क्यो नहीं दिया। कुएं में लटककर पानी खीचकर ला रहे हैं। मकान की व्यवस्था भी नहीं की। महिला की पूरी बात सुनकर मंत्री डंग बोले कि और कुछ बोलना है इस पर महिला ने कहा कि पहले भी आप बोल लिए और हमने सुन लिया। फिर से सुन लेंगे। समस्या को लेकर आपके घर भी आए थे पर आपने कुछ नहीं किया। बता देंकि विस के उपचुनाव में भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों को ग्रामीण क्षेत्रो में विरोध झेलना पड़ रहा है। उपचुनाव में दलबदल ने वाले प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान अनेक जगहों पर मतदाताओं से खरी-खोटी सुनना पड रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2025
स्मार्ट सिटी डेवलप करने के लिए आठ साल पहले टीटी नगर के जिस इलाके से करीब 2000 मकान खाली कराने की शुरुआत हुई थी, उनमें से ज्यादातर खाली हो गए…
 20 April 2025
पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की…
 20 April 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि हर जिले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक प्याऊ शुरू किए जाएं और प्राचीन जल संरचनाएं को…
 20 April 2025
इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में…
 20 April 2025
देश में आज रविवार को पहली बार चीतों की इंट्रास्टेट शिफ्टिंग की जा रही है, यानी एक राज्य के भीतर ही चीतों को एक जगह से दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।श्योपुर…
 20 April 2025
इंदौर में 27 अप्रैल को आईटी कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। इस कॉन्क्लेव में मप्र के सभी 55 जिलों की नदियों, तालाबों, बांधों सहित तमाम जल संरचनाओं का डिजिटल डेटाबेस प्रदर्शित…
 20 April 2025
वक्त रहते साइबर अपराधों की सूचना लेने के लिए मप्र साइबर पुलिस जल्द ही हेल्पलाइन नंबर 1930 का अपना डेडिकेटेड कॉल सेंटर शुरू करने जा रही है। अभी 1930 डायल…
 20 April 2025
राजधानी में 20 अप्रैल को दो सामाजिक संगठन वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। एक ओर मानस भवन में चौरसिया समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, तो वहीं…
 20 April 2025
मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आरटीओ के पूर्व करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भोपाल की सेंट्रल जेल में ढाई महीने बीत गए…
Advt.